Skip to main content

राजधानी लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े महानाट्य ‘जाणता राजा’ की होने वाली है शानदार शुरूआत



दिव्य प्रेम सेवा मिशन एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है जो हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ित, अनाथ, असहाय निराश्रित लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के अनेक प्रकल्पों का संचालन निःशुल्क रूप से समाज के सहयोग से विगत 27 वर्षाें से निरन्तर कर रहा है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा दिनाँक 26 से 31 अक्टूबर 2023 तक हिंदवी स्वराज्य स्थापना के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य ‘जाणता राजा’ का आयोजन लखनऊ, उ0प्र0 के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को जाणता राजा कार्यक्रम स्थल, जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित की गयीं।

प्रेस वार्ता को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम जी, जाणता राजा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश दयाल जी, जाणता राजा आयोजन समिति के प्रभारी श्री कामेश्वर सिंह जी, सेवा मिशन के संयोजक श्री संजय चतुर्वेदी जी ने सम्बोधित किया।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम जी ने कहा कि इस महानाट्य को आयोजित करने का निर्णय दो सात्विक उद्देश्यों के लिए किया गया है पहला यह कि वर्तमान युवा पीढ़ी के सामने एक ऐसे महान योद्धा के चरित्र की प्रस्तुति हो जिसे देखकर व समझकर युवा पीढ़ी अपने जीवन की दशा-दिशा तय कर सकें। अपनी संस्कृति एवं इतिहास अनेक वीरों की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है परन्तु समाज के एक बड़े वर्ग को इसकी जानकारी तक नही है। उन्ही वीरों में से एक हैं छत्रपति शिवाजी महाराज। दूसरा पवित्र उद्देश्य यह है कि संवेदनशील समाज को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कार्यों से जोड़ना। इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिये सेवा मिशन द्वारा सवा लाख शुभचिन्तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 

डॉ. आषीष गौतम जी ने आगे बताया कि कार्यक्रम को सवा लाख लोगों को दिखाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये लखनऊ एवं आस पास के 40 से अधिक जिलों में संगोष्ठी एवं बैठक का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग एवं हर आयु वर्ग के लोग सम्मिलित हों ऐसा प्रयास किया गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश दयाल जी ने महानाट्य के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जाणता राजा महानाट्य की अवधारणा के बारे में आपके साथ चर्चा करना हमारे लिए खुशी की बात है। भारत, इंग्लैंड सहित दुनिया भर में 1200 से अधिक मंचन हो चुका है। 70 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा प्रषंसित। 2 लाख वर्ग फीट का चार मंजिला नाट्य मंच। 250 कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति। 20 फीट ऊँची माँ तुलजा भवानी की भव्य प्रतिमा। 2 लाख वर्ग फीट की विशाल रंगभूमि, हाथी, घोड़े, ऊँट और बैलगाड़ियां, पालकी का प्रत्यक्ष प्रयोग। अत्याधुनिक ध्वनि, प्रकाश व्यवस्था, शानदार आकर्षक आतिशबाजी, उत्कृष्ट संगीत से सुसज्जित जाणता राजा महानाट्य हमारे भीतर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र को उतारते चले जाते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है रामराज्य की कल्पना! नाट्य में शुरू से लेकर अंत तक हिंदवी स्वराज का ही वर्णन है।

आयोजन समिति के प्रभारी श्री कामेश्वर सिंह जी ने बताया कि 26 अक्टूबर को उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज, प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य विजय कौशल जी महाराज, युवा भाजपा नेता श्री नीरज सिंह जी एवं लखनऊ के सभी सम्मानित विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं महापौर सहित हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 

सेवा मिशन के संयोजक श्री संजय चतुर्वेदी जी ने बताया कि यह आयोजन विषेष रुप से आगे आने वाली युवा पीढ़ी एवं समाज का हर वर्ग इस नाट्य से लाभान्वित होगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये आम नागरिकों के साथ छात्रों, व्यवसायिक, राजनैतिक, चिकित्सा, षिक्षा आदि क्षेत्रों से जुडे़ लोगों से सम्पर्क किया जा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...