Skip to main content

डायरेक्‍टर मिलन लुथरिया, ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा और अनुप्रिया गोयनका ‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ को लेकर पहुंचे नवाबों के शहर लखनऊ

 



मुंबई, : अगर दिल्‍ली का सुल्‍तान बनना है, तो जंग बिना गोली चलाये जीतनी होगी!  डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार ने हाल ही में अपनी सीरीज ‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ को लॉन्‍च किया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया और अपना भरपूर प्‍यार लुटाया। सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली : असेंशन बाय अर्णब रे  पुस्‍तक पर आधारित इस सीरीज का निर्माण रिलायंस एन्‍टरटेनमेंट ने किया है और इसके निर्देशक हैं -मिलन लुथरिया । इसे सुपर्ण वर्मा द्वारा सह-निर्देशित  किया गया है और वह इसके सह-लेखक  भी हैं। इस मास-एन्‍टरटेनर सीरीज को प्रोमोट करने के लिये निर्देशक मिलन लुथरिया ने इस सीरीज के प्रतिभाशाली कलाकारों ताहिर राज भसीन, अंजुम शर्मा और अनुप्रिया गोयनका के साथ नवाबों के खूबसूरत शहर लखनऊ की यात्रा की। 


यह सीरीज आपको एक ऐसे सफर पर ले जाने के लिये तैयार है, जहां जिंदगी दांव पर लगी है और इस खेल को अपने पक्ष में करने के लिये आपको ताकत की जरूरत है। ‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ में मौनी रॉय, विनय पाठक, निशांत दहिया, हरलीन सेठी और मेहरीन पीरज़ादा भी प्रमुख भूमिकाओं को अदा कर रहे हैं। 


इस सीरीज के बारे में बात करते हुये डायरेक्‍टर मिलन लुथरिया ने कहा, “सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ आखिरकार रिलीज हो गई है और हमें जो प्‍यार और सकारात्‍मक प्ररतिक्रियायें मिल रही है, उससे हम बेहद खुश हैं। मैंने और मेरी टीम ने ‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ पर काफी कड़ी मेहनत की है, क्‍यों‍कि मैं अपनी पहली वेब सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता था। हमारी कोशिशें रंग लाई हैं और यह एक तरह से एक नया अध्‍याय रचने जैसा है। अपने ओटीटी डेब्‍यू के लिये डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के साथ हाथ मिलाना एक बेमिसाल अनुभव था। लखनऊ आकर बहुत अच्‍छा लग रहा है और हमें उम्‍मीद है कि यहां के लोग दिल खोल कर हमारा स्‍वागत करेंगे और सीरीज का भरपूर आनंद उठायेंगे।”


इस सीरीज और लखनऊ की अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुये ताहिर राज भसीन ने कहा, “ऐसा हर दिन नहीं होता, जब आप एक टिपिकल ‘हीरो’ का किरदार निभाते हैं, जो माचो और फ्लेमबोयंट  हो और मैं खुश हूं कि मुझे इस किरदार को निभाने का मौका  मिला। सबसे अच्‍छी बात तब होती है, जब आप दर्शकों को इस किरदार को स्‍वीकार करते और उससे प्‍यार करते देखते हैं। नवाबों के शहर लखनऊ आना एक रोमांचक अनुभव था और यहां आकर मुझे बहुत अच्‍छा लगा। लखनऊ में सबसे अच्‍छे कबाब मिलते हैं और यहां के लोग सबसे ज्‍यादा अच्‍छे हैं, इसलिये यहां आकर हमेशा ही बहुत खास लगता है।” 


अंजुम शर्मा ने इस सीरीज के बारे में बताते हुये कहा, “शो के रिलीज होने के साथ ही मेरा किरदार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मुझे बंगाली के लिये दर्शकों के प्‍यार का पता चला। वह एक खतरनाक दुनिया में मौज-मस्‍ती करने वाला और बेपरवाह लड़का है, लेकिन उसकी सबसे अच्‍छी बात यह है कि वह अपने वादे के लिये अपनी जान तक न्‍यौछावर कर सकता है और दर्शक उससे जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। लखनऊ आकर और यहां के दर्शकों के साथ मिलकर मुझे महसूस हुआ कि बंगाली को इतना ज्‍यादा प्‍यार इसलिये मिल रहा है, क्‍योंकि हम दिल से थोड़े-बहुत बंगाली ही हैं। लखनऊ शहर की मेरे दिल में एक खास जगह है और मुझे  उम्‍मीद है कि यहां के दर्शक खुले दिल से इस सीरीज को पसंद करेंगे और प्‍यार देंगे।” 


अनुप्रिया गोयनका ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुये कहा, “सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ में शंकरी देवी के किरदार ने मुझे एक बिल्‍कुल नया अवतार लेने का मौका दिया, जिसे परदे पर इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। वह एक पुराने युग से ताल्‍लुक रखती है और उस जमाने में उसकी खूबसूरती और चमक बेमिसाल है। मुझे अपना किरदार बहुत पसंद  आया था, लेकिन मैं इस बात को लेकर थोड़ी चिंतित थी कि दर्शकों की इस पर क्‍या प्रतिक्रिया होगी, क्‍योंकि उन्‍होंने मुझे हमेशा बहुत ही नेक भूमिकाओं में देखा है। लेकिन खासतौर से लखनऊ के लोगों से मुझे जो प्‍यार और तारीफ मिली, उससे मुझे यकीन हो गया है कि मैं कुछ भी कर सकती हूं। मैं मिलन सर और डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार की हमेशा आभारी रहूंगी, जिन्‍होंने मुझे शंकरी देवी का किरदार निभाने का मौका दिया। मेरी परवरिश कानपुर में हुई है और आज लखनऊ आकर मैं पुराने दिनों में खो गई और मेरी बचपन की यादें ताजा हो गईं। अपनी सीरीज की कामयाबी को साझा करने के लिये यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।” 

‘सुल्‍तान ऑफ दिल्‍ली’ के साथ 1960 के दशक की दिल्‍ली के सफर पर चलने के लिये हो जाइये तैयार, इस  सीरीज को एक्‍सक्‍लूसिव रूप से सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जा रहा है

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...