Skip to main content

सी०एस०आर० अन्तर्गत "लूलू ग्रुप इन्टरनेशनल" द्वारा एल0ई0डी0 एवं बच्चों को उपयोगार्थ किट सेवन प्रदान की गई

 



बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण, स्वास्थ्य एवं शालापूर्व शिक्षा सम्बन्धी सेवाएं प्रदान • किये जाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र एक महत्वपूर्ण इकाई है। केन्द्रों के माध्यम से 05 वर्ष आयु वर्ग तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए विभाग द्वारा अनुपूरक पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जाँच, स्वास्थ्य शिक्षा, स्कूल पूर्व शिक्षा एवं संदर्भन सेवायें प्रदान की जाती हैं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लाभार्थियों हेतु संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही बाल मैत्री भवन एवं आधारभूत संरचनाओं के निरन्तर सुदृढीकरण आवश्यकता होती है। प्रदेश में कुल 1,89,021 केन्द्र संचालित हैं। इन केन्द्रों पर 3-6 वर्ष के 50 लाख बच्चे पंजीकृत हैं।


केन्द्रों के सौन्दर्यीकरण कराने के साथ ही बच्चों के उपयोगार्थ रिसोर्स मैटेरियल उपलब्ध कराने के लिए विभागीय बजट के साथ साथ जनपद स्तर पर उपलब्ध मिनरल फण्ड, ग्राम निधियों, विधायक निधियों, सांसद निधियों एवं सी०एस०आर० आदि का उपयोग करते हुए निरन्तर बच्चों के उपयोगार्थ प्री स्कूल किट खिलौने एवं अन्य आउट डोर मैटेरियल आदि उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसी क्रम में सी०एस०आर० अन्तर्गत "लूलू ग्रुप इन्टरनेशनल" द्वारा प्रदेश के कुल 06 जनपदों के 47 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के उपयोगार्थ शालापूर्व शिक्षा सम्बन्धी कुल 37 आइटम की किट उपलब्ध करायी गयी है। उक्त के अतिरिक्त जनपद लखनऊ के आलमबाग परियोजना अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्र बूचड मोहाल का अपग्रेशन कराते हुए वहाँ भी एल0ई0डी0 एवं बच्चों के उपयोगार्थ किट उपलब्ध करायी गयी है। किट में डा० सेट, एनीमल सेंट कारपेन्टर सेट, बिल्डिंग ब्लॉक, पजेल्स आदि के साथ ही आकर्षक लो हाइट टेबल, फोम मैट एवं स्लाइड है।



 श्रीमती बेबी रानी मौर्य,  मंत्री, महिला एवं बाल विकास द्वारा निदेशक आई०सी०डी० एस० एवं लू लू ग्रुप के अधिकारियों की उपस्थिति में बूचड मोहाल केन्द्र पर आंगनबाडी कायमकत्री श्रीमती धनदेवी को किट सौंपी गयी, इसके साथ माननीय मंत्री महोदया द्वारा जनपद को भेजी जाने वाली किट के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर अपनी शुभकामनाएं देते हुए सम्बन्धित जनपद के लिए रवाना किया गया। माननीय मंत्री महोदया द्वारा अपने उद्बोधन में संस्था के इस कार्य का दिल से स्वागत करते हुए अन्य उद्यमियों को भी इस पुनीत कार्य में सहयोग हेतु अपील की गयी। मंत्री जी द्वारा बच्चों से केन्द्र पर करायी जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। श्रीमती सरनीत कौर निदेशक आई०सी०डी० एस० द्वारा आंगनबाडी कायाकल्प के तहत जनपदों में किये जा रहे कार्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों को मूल आधारभूत सुविधाओं यथा

पेयजल, शौचालय एवं विद्युतीकरण आदि से संतृप्त कराते हुए केन्द्रों पर पढ़ाई का बेहतर सहॉल विकसित

किया जा रहा है, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप केन्द्रों पर "पोषण भी पढ़ाई की संकल्पना फलीभूत हो सके। लू लू ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर श्री जयकुमार गंगाधरन एवं जी०एम० श्री लीजो जौस द्वारा संयुक्त


गेम्स के लिए भारत का पसंदीदा ऑनलाइन 100 आरएस इंस्टेंट सी को शभानी दिनों में एक भावन तानातरण प्राप्त होने में उनके भीखने और समझने की क्षमता में

बच्चों से केन्द्र पर करायी जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। श्रीमती सरनीत कौर निदेशक आई०सी०डी०एस० द्वारा आंगनबाड़ी कायाकल्प के तहत जनपदों में किये जा रहे कार्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को मूल आधारभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय एवं विद्युतीकरण आदि से संतृप्त कराते हुए केन्द्रों पर पढ़ाई का बेहतर महौल विकसित किया जा रहा है, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप केन्द्रों पर "पोषण भी पढ़ाई" की संकल्पना फलीभूत हो सके। लूलू ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर श्री जयकुमार गंगाधरन एवं जी०एम० श्री लीजो जोस द्वारा संयुक्त रूप से यह अवगत कराया गया कि संस्थान अपने वाणिज्यिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। अपने स्तर से विगत वर्षों में शासन को उपलब्ध कराये गये सहयोग की जानकारी हुए यह बताया गया कि बच्चे देश का भविष्य है छोटे बच्चों को शुरुआती दिनों में एक सुखद वातावरण प्राप्त होने से उनके सीखने और समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। बच्चों के समग्र विकास को प्राप्त करने के दृष्टिकोण से ई०सी०सी०ई की किट 47 केन्द्रों को दी गयी है। भविष्य में संस्थान अन्य केन्द्रों को भी सहयोग प्रदान करने के लिए रणनीति बनाएगा। कार्यक्रम में उपनिदेशक श्री जफर खाँ, श्री वैजू गंगाधरन, एडमिन मैनेजर, श्री सिब्तैन हुसैन, पी०आर० हेड,लूलू मॉल सहित जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री सीमान्त उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...