Skip to main content

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अय्यूब सर्जन द्वारा हुई प्रेस वार्ता का आयोजन


लखनऊ पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अय्यूब सर्जन में कहा कि सभी पार्टीयों की सरकारों ने धान की मूल भावना के अनुरूप कार्य नहीं किया। इनकी नीती व नियत ठीक नहीं रही है। वह कहते कुछ और करते कुछ और है, जो पार्टिया सेकुलर विचार धारा का दावा करती है। मगर वास्तव में यह पार्टियां सभी धर्मों का सम्मान नहीं करती और धर्म के आधार पर संवैधानिक अधिकारों से भी वंचित करती रही है। सन 1950 में धर्म के आधार पर हिन्दू दलितों को तो आर दिया गया और भेद भाव के चलते मुस्लिम व इसाईयों को आरक्षण नहीं दिया जो संविधान व तथाकथित सेकुलर्जम के दावा के विरुद्ध है। इससे सिद्ध होता है कि सेकुलर्जम का दावा करने वाली पार्टियां सही मायने में सांप्रादायिक हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते उक्त विचार व्यक्त किया। डा0 अय्यूब सर्जन ने कहा कि हिन्दुत्व व वसुधेवकुटुंबम का दावा करने वाली पार्टियों के शासन में राष्ट्रपति तक को जो अपने को हिन्दू मानते हैं उन्हें भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी हिंदुत्व व वसुधेवकुटुंबम का नारा केवल दलितों को वोट के लिए भर्मित करना है और न कि एक परिवार कि तरह से समाज में बराबर का सम्मान अधिकार देना है पिछड़ो का नारा देकर सत्ता में आने वाली पार्टियां सत्ता का दुरूपयोग कर केवल अपनी जाति को सरकारी नौकरी आदि देकर लाभान्वित करती रही है जबकि अन्य पिछड़ो की कोई भागीदारी नहीं है। पंद्रह पचासी का नारा देने वाली पार्टी जब बहुजन के उत्थान की बात आती है तो उक्त पार्टी सत्ता में आने के बाद धर्म के आधार पर दलितों में भी बटवारा करती है और मुस्लिम इसाई दलितों को उनका अधिकार दिलाने का कभी प्रयास नहीं करती। पूर्ववर्ती सभी पार्टीयों की सरकारों ने नारा चाहे जो भी दिया हो, मगर उन्होंने संविधान की अवहेलना कर देश के नागरिकों के बीच धर्म जाति के आधार पर विकास व न्याय देने के सभी लाभ से वंचित रखा जो राष्ट्रवाद की मूल भावना के विरुद्ध है, क्योंकि सत्ता में आने के बाद देश के सभी नागरिकों को समान रूप से न तो विकास और न ही न्याय का अवसर दिया यही कारण है कि आज जो समाज असंगठित व सत्ता कि भागीदारी से वंचित है और पूर्ववर्ती सभी सरकारों में वह शोषण, उत्पीडन व उपेक्षा का शिकार रहा है और आज समाज में वह सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से हाशिए पर है, इसमें देश का मुस्लिम बहुसंख्यक पिछड़ा व दलित व कुछ सवर्ण समाज के लोग भी शामिल हैं, और सभी पार्टियां इन वर्गों को राजनीतिक रूप से गुलाम बनाकर वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रहीं हैं। पीस पार्टी इन सभी उपेक्षित समाज को इनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए 2008 से संघर्ष कर रही हैं, ताकि इन उपेक्षित समाज को अधिकार व सम्मान मिल सके । देश में आगामी 2024 के संसदीय चुनाव को लेकर गठबंधन A का दौर चल रहा है, और सभी पार्टियां हर प्रकार से धन, बल, छल, और अपने संगठन का दुरूपयोग कर सत्ता हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं । एक तरफ कांग्रेस के नेतृत्व में इण्डिया तो दूसरी तरफ सत्ता दल भाजपा के नेतृत्व में एनडीए व बसपा उत्तर प्रदेश में राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर कर आयी है। पीस पार्टी उक्त तीनो शक्तियों को समान रूप से देखती है, अभी तक इन शक्तियों के साथ पीस पार्टी गठबंधन में शामिल नहीं है, जो भी इण्डिया एनडीए व बसपा उपेक्षित समाज को राजनीतिक गुलाम बनाने के सापेक्ष जो भागीदारी देगा, पीस पार्टी उससे गठबंधन करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...