बजाज ऑटो की बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक ऑटो का हुआ भव्य लॉन्च आज बुधवार को कानपुर रोड स्थित हॉलिडे-इन, होटल में हुआ।जैसा कि सर्वविदित है बजाज सिर्फ भारत में ही नहीं, विश्व में माना जाना नाम है व वर्षों से ही बजाज उच्च स्तरीय उत्पाद बनाकर देता है।आम लोगो के दिलो पर बजाज राज कर रहा है। इसी श्रंखला में बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक ऑटो का भव्य लॉन्च कर सबको एक बेहतरीन उत्पाद दिया है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ बजाज ऑटो के श्री अर्नब गुहा उपाध्यक्ष श्री अनुपम श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया गया। बजाज के प्रति लोगों का भरोसा ही है। लॉन्चिंग के दिन ही 620 से ज्यादा बजाज इलेक्ट्रिक ऑटो की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 51 वाहनों की डिलीवरी भी लॉंचिंग के मौके पर प्रदान की गई । श्री महिंदर पाल सिंह सेठी डायरेक्टर ब्राइट ऑनव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड जी ने बताया कि बजाज इलेक्ट्रिक ऑटो पूर्णतया सुरक्षित और हमारे जलवायु और पर्यावरण को देखते हुए बनाया गया है। ये बजाज इलेक्ट्रिक ऑटो उत्कृष्ठ श्रंखला की बिल्ड केवलेविटी और बेहरतीन फीचर्स के साथ-साथ 50 से 60 रुपये तक की बिजली की खपत में लगभग 178 किलोमीटर तक का सफर प्रदान करती है। आज कल के पर्यावरण को देखते हुए हमें प्रदूषण से निजात दिलाएगा। ये इलेक्ट्रिक ऑटो नॉर्मल ई-रिक्शा जो कि पूर्ण रूप से असुरक्षित है, उससे कहीं बेहतर है। बजाज की इलेक्ट्रिक ऑटो एक बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव देगा। विशेष अतिथि के रूप में बजाज ऑटो के आर. एम. सेल्स श्री मुरारी कुमार, आरएम सर्विस श्री अनिल कुमार, ए. एस. एम. सेल्स वीए सर्विस श्री नवनीत यादव एवं श्री उदित विश्नोई, महाप्रबंधक श्री दिनेश तिवारी लखनऊ के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। लॉंचिंग के मौके पर मुख्य रूप से एआरटीओ प्रशासन श्री अखिलेश द्विवेदी ,आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संजय गुप्त एवं टेम्पो टैक्सी एवं ऑटोरिक्शा संयुक्त मोर्चा के पंकज दीक्षित, राजेश राज, पीयूष वर्मा, नरेश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर, जूनियर बालक बालिका के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

Comments
Post a Comment