लखनऊ में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में भव्य और शानदार गणेश पंडाल सज गए हैं.पत्रकारपुरम गणेश उत्सव पंडाल के अंदर गणेश भगवान की तो यहां पर गणेश प्रतिमा लगभग 10 फीट से ज्यादा ऊंची है. यहां पर शिव परिवार के साथ उन्हें स्थापित किया गया है. यहां पर आने वाले भक्तों को प्रसाद भी दिया जा रहा है. यहां पर विघ्नहर्ता को एक पैर पर खड़ी मुद्रा में स्थापित किया गया है जो देखने में बेहद आकर्षक है। गणेश महोत्सव पत्रकारपुरम समिति के कोषाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को पंडाल में गायत्री परिवार द्वारा दीपदान, एव भव्य डांडिया नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके अलावा सोमवार के दिन बप्पा को 56 भोग लगाया जाएगा एवं शाम को कोलकाता पार्टी प्रीतम दास द्वारा भजन संध्या एवं झांकी प्रस्तुत की जायेगी । मंगलवार को सुंदरकांड और राम जी कानपुर द्वारा भजन संध्या एवं झांकी का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को शमशुर रहमान और ग्रुप द्वारा भजन संध्या और झांकी का आयोजन होगा एवं गुरुवार को हवन पूजन के बाद शोभायात्रा और बप्पा का विसर्जन किया जाएगा और पूरे दिन भंडारे का आयोजन चलता रहेगा।
लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर, जूनियर बालक बालिका के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

Comments
Post a Comment