Skip to main content

राजधानी लखनऊ में हुई भारतीय मजदूर संघ की विशाल रैली

 


लखनऊ,  संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ की एक विशाल रैली 27 सितंबर 2023 को मान्यवर काशीराम ईको गार्डन पार्क में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश के समस्त विभागों, रैली में आशा, आंगनबाड़ी, एनएचएम, आयुष्मान भारत योजना, जलकल विभाग, शुगर फैक्ट्री, डिसलेरी, रोडवेज, विद्युत, बैंक, बीमा, रेल, कृषि मजदूर, स्वायतशासी, सार्वजनिक क्षेत्र, प्रतिरक्षा, पोस्टल, बीएसएनएल समेत विभिन्न विभागों के नियमित, संविदा व आउटसोर्सिग के करीब एक लाख कर्मचारी शामिल हुए।

 रैली को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री श्री अशोक कुमार शुक्ला जी ने कहा की प्रदेश एवं देश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों एवं श्रमिकों की समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। सभी विभागों एवं उद्योगों में नियमित कर्मचारियों के स्थान पर संविदा एवं आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की नियुक्तियां हो रही हैं और हर स्तर पर इनका शोषण किया जा रहा है इन कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा न मिलने कारण इनके और इनके परिवारों का भरण पोषण कठिन हो रहा है। इसलिए प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे सभी कर्मचारियों को उचित वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराए।


रैली में पधारे भारतीय राजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेंद्र प्रताप सिंह जी ने सरकारी कर्मचारी के पेंशन की बहाली की मांग करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी नई पेंशन नीति सुरक्षा एवं भविष्य को खतरे में डाल दिया है । इस कारण वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अधर में लटकता जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार से यह मांग किया कि यदि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं की जाती है तो आने वाले समय में केंद्र एवं प्रदेश सरकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय वित्त सचिव श्री अनीश मिश्रा जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी उद्योग एवं विभागों में संविदा कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्हें न उचित वेतन मिल रहा है और ना ही सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत इपीएफ एसआई, ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं प्राप्त हो- रही है सामाजिक सुरक्षा कानून के अंतर्गत ऐसे सभी कर्मचारी पात्र हैं।



क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम जी ने कहा कि आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निश्चित मानदेय के साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए महामंत्री जी ने कहा एनएचएम संविदा कर्मियों को मध्य प्रदेश सरकार की भांति समान कार्य समान वेतन, नियमित पद आने पर 50 प्रतिशत आरक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा के दृष्टि पेंशन एनपीएस अनुकंपा के आधार पर नौकरी, स्थानांतरण नीति की बहाली तथा कोविंड कर्मचारियों का समायोजन करने के साथ-साथ आयुष्मान भारत में कार्यरत कर्मचारियों का समायोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में किया जाए।


संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री अनिल उपाध्याय जी ने कहा की प्रदेश में संविधान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की कोई नीति न होने कारण कर्मचारियों का शोषण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों के लिए नीति बनाए जिसमें सम्मानजनक वेतन सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिल सके।


संगठन र प्रदेश अध्यक्ष श्री विशेश्वर राय जी ने कहा परिवहन निगम में पूर्व आदेशों के अनुपालन हो मृतकों की नियुक्ति सभी संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति, यात्री टैक्स में समानता एवं राज्य कर्म अनुसार महंगाई भत्ता दिया जाए। संगठन मंत्री श्री रामनिवास सिंह, जी ने कहा कि ऊर्जा विभाग नियमित निलंबित विद्युत कर्मचारियों यी अभी तक बहाल नहीं किया गया है बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करके बरखा संविदा कर्मचारी पुन बहाल किया जाएगा 108 102 के एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मचारियों को जल्द बहाल किया जाए तथा आसमान और झूठे मन्दसे वापस किए जाए। रैली में

भारतीय मजदूर संघ/ संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की मांगों को लेकर जनपद शाहजहांपुर के सीएचओ का नेतृत्व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप राजपूत के द्वारा किया गया जिनमें जिला अध्यक्ष वरुनदीप, जनपद प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा तथा जनपद से लगभग 60 सीएचओ उपस्थित रहे।

इसके साथ ही रैली में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महामंत्री  श्रीकांत अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुसुम मिश्रा, प्रदेश मंत्री  सुरेश यादव, प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय प्रताप सिंह  विभाग प्रमुख श्री सुशील श्रीवास्त जिला अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला, मीरा सिंह, हेमलता मनमोहन दास,  जिला मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह एनएचएम प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय वआदि लोग शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...