Skip to main content

राजधानी लखनऊ में भारतीय समाज दल के तत्वधान में शहादत दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 


भारतीय समाज दल के तत्वाधान में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 व क्रिमिनल ट्राइव एक्ट 1871 व 1924 के तहत शहीद होने वाले शहीदों की याद में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय समाज दल व पशुधन विकास बोर्ड के सदस्य मा० श्रीनारायण राजभर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा स्वतंत्र भारत का स्वरूप दिखाई दे रहा है। उसकी बुनियाद 1857 की क्रान्ति से जुड़ी हुई है। क्योकि ईस्ट इण्डिया कम्पनी बनाकर व्यापार करने आये अंग्रेजो ने इस देश की सामाजिक मतभेदता का लाभ उठाकर इस देश पर अधिकार कर लिया और व्यापारी ईस्ट इण्डिया कम्पनी भारत की अकूत सम्पदा को विभिन्न तरीके से लूटने लगी। यहाँ के लोग दाने-दाने के लिए मोहताज होने लगे उस समय भारत में दो तरीके के लोग थे। एक वो थे जो देश को लूटने वाले अंग्रेजों का साथ दे रहे थे और एक वर्ग वो था जो देश को अंग्रेजो से मुक्त कराने के लिए लड़ने वाले लोग थे। देश के लिए लड़ने वाले लोगों ने अंग्रेजो को देश से भगाने के लिए 1857 में एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी जिससे हम इतिहास में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का युद्ध करते है । इस युद्ध से अंग्रेज इतना भयभीत हुए कि यही के कुछ लोगों के सहयोग से इस देश के उन लड़ाकू कौमों को मिटाने के लिए दमनकारी नीति अपनाई । इसके तहत क्रिमिनल ट्राइव एक्ट 1871 -1924 तक 13 एक्ट बनाये। इन कौमों के लिए जेल, काला पानी की सजा दिया। इनकी जमीनें छीनी, इनको समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया। इस देश में निवास करने वाले लड़ाकू कौम राजभर, बिन्द, निषाद, लोघ, धीमर, माझी, कहार, कोरी समाज को तोड़ डाला कि आज आजादी के 70 सालों बाद भी इन वर्गों में कलेक्टर,आई०पी०एस०, डी०एम० जजों की संख्या कितनी है यह बहुत बड़ा सवाल है।

यह घटना सिद्ध करती है कि देश व प्रदेश की सरकारों ने देश प्रति कुर्बानी देने वाली इन कौमो का विकास व मान सम्मान दिलाने का कोई विकल्प नहीं बनाया। हमारा दल देश के प्रति कुर्बानी देने वाले इन राजभर, निषाद, लोधी, बिन्द, धीमर, कोरी, वाल्मीकि सहित सभी जातियों का विकास व मान-सम्मान देने व दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभायेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश जे० सिंह ने कहा कि हमारे देश के प्रति शहीद होने वाले महापुरूषों के आर्दशों पर निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेगा और उनके सपनों को भारत निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। बैठक को राष्ट्रीय महासचिव सुशील पाण्डेय व राष्ट्रीय सचिव शशिधर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रमोद यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती कुसुम द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अबूशाद कुरैशी, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज ठाकुर, प्रदेश सलाहकार आर0डी० कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष मोल्हूराम राजभर, 



वित्तीय सलाहकार अर्जुन सिंह, अवध प्रभारी शेषनाथ राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष मिश्रा जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशू रस्तोगी, जिलाध्यक्ष कन्नौज रामगोविंन्द कोरी आदि लोगों ने सम्बोधित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष कानपुर रामशंकर कोरी, रामकुमार राजभर, संगीता पासवान, उमाशंकर राजभर, अजीत कुमार, शेषनाथ पूजा प्रजापति, कमलेश शमशेर राजभर मुन्ना राजभर, आलम, राहुल राजभर, भीष्मपितामह आदि लोगों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...