Skip to main content

अवध कैटर्स अवार्ड से सम्मानित हुईं विभूतियां एसोसिएशन की एनुअल जनरल मीटिंग में हुई ''कैटरिंग में करियर " पर चर्चा

 



खान-पान का उचित प्रबंध आयोजन को बना देता है और भी खास...

लखनऊ। पुराने लखनऊ के चौक स्थित साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में अवध कैटर्स एसोसिएशन की एनुअल जनरल मीटिंग 2023 संपन्न हुई। यह मीटिंग उन युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक रही जो इस रोजगार में प्रवेश कर चुके है। इस दौरान अवध कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण साहनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश में समय-समय महत्वपूर्ण आयोजन किए जाते हैं। ऐसे में खान-पान का उचित प्रबंध आयोजन को और भी खास बना देता है। श्री साहनी ने कहा कि आज खान-पान और संबंधित व्यवस्था उद्योग बनता जा रहा है। उन्होंने इसे कैटरिंग उद्योग कहा, जिसमें युवाओं के लिए करियर की अपार सफलताएं है ।  सचिव अजय तिख्खा ने कहा कि कैटरिंग के क्षेत्र में प्रोफेशनल कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में युवक रूचि ले रहे हैं।  बता दे की पूरे प्रदेश में कार्यरत अवध कैटर्स एसोसिएशन कैटरिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। 



 इस दौरान उल्लेखनीय कार्य कर रहे राजेश अग्रवाल (राजेश मसाले), मयंक अग्रवाल ( ए ए टी राइस), स्वरन सिंह (इंडियन ऑयल तेज गैस ), सचिन निगम (डॉल्बी इंफोटेक) किरिट बुद्धदेव ( रचित ईटरी, राजकोट), अतुल मेहता ( अतुल कैटरर्स, हैदराबाद) एजाज अहमद( द मुगल्स कैटर्स लखनऊ) और आकाश मिश्र (ब्रेन ऑन इवेंट) ,सुधीर टंडन, हेमंत गिरी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर अवध कैटर्स अवार्ड से अलंकृत किया गया। इस दौरान तुषार गुप्ता और सी कैफे को उनकी विशेष सेवाओ के लिये भी सम्मानित किया गया। इस दौरान  अशोक गुरनानी, काज़ी मसूद, शिव अजवानी, विपिन गुप्ता, प्रेम राजपूत, अनिल तिवारी, राजीव गुन्नानी, कमल सचदेवा, अंकित खत्री, मनोज बचानी ,संदीप आहूजा, साकेत केसरवानी, अनिल किशोर, राजेश गुप्ता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।आयोजित समारोह में कानपुर, उन्नाव,बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर आदि शहरों के सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...