Skip to main content

नर सेवा नारायण सेवा की पर्याय ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने सेवा परमो धर्मा पर किया जनजागरण




नर सेवा नारायण सेवा केलिए समर्पित ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में उसके पंजीकृत कार्यालय मालवीय नगर लखनऊ पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन,हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष माननीय आशीष जी गौतम का भव्य अभिनंदन किया गया!ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के  संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी ,गरीबो के मसीहा तथा भारतीय जनता पार्टी के  वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम ने लगभग 1 किलोमीटर  की परिधि में स्वागत पंक्ति में खड़े होकर पुष्पवर्षा कर करतल ध्वनि से अतिथि का अभिनंदन किया!दिव्य प्रेम सेवा मिशन,हरिद्वार द्वारा आयोजित  *जाणताराजा* ऐतिहासिक महानाट्य दिनाँक- 26 अक्तूबर से 31 अक्टूबर 2023 स्थान- जनेश्वर मिश्र पार्क गोमती नगर लखनऊ के विषय मे मीडिया को जानकारी देते हुए श्री आशीष जी गौतम ने बताया कि  उक्त आयोजन  हिंदवी स्वराज के 350 वे वर्ष पर आयोजित छत्रपति शिवाजी महराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य होगा! 



श्री गौतम ने दिव्य  प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के सेवा कार्यो की चर्चा करते हुए श्री राजीव मिश्रा द्वारा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवा सहायता एवं समर्पण के महा अभियानो की मुक्त कंठ से भूरि-भूरि सराहना किया!इस अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और स्वयसेवको से परिचय सत्र के साथ  आतिथ्य उद्बोधन भी हुआ,श्री गौतम ने ममता ट्रस्ट के  कार्यकर्ताओं को उक्त अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में महानाट्य देखने जरूर आयें! उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य  युवा पीढ़ी के सामने  एक ऐसे चरित्र की प्रस्तुति हो जिसे देख कर  एवं समझकर वे अपनी दिशा तय कर सके तथा इसके बल पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कार्यों से समाज को संवेदन शील करना एवं समाज को जोड़ना! उक्त कार्यक्रम हेतु ममता चैरिटेबल ट्रस्ट से सभी तरीके के सहयोग की अपेक्षा भी किया,ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुखिया ने  दिव्य प्रेम सेवा मिशन के प्रयासों की सराहना करते हुये सदैव यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया.ममता ट्रस्ट परिवार को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री कामेश्वर सिंह ने ट्रस्ट द्वारा कोरोंना काल में चलाए गए महा अभियानो को याद करते हुए भावुक हो गए,श्री सिंह ने राजीव मिश्र के परिश्रम ,संगठन शक्ति और कार्यो के प्रति समर्पण की प्रशंसा किया!इस मौके पर शहर के पार्षद,भाजपा के कार्यकर्ता,विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि,ट्रस्ट के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,स्वयसेवक तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति सहित हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे!

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...