Skip to main content

एसिक्स ने भारत के टॉप मैन्स सिंगल्स प्लेयर सुमित नागल के साथ अपने एथलीट्स की टीम को बनाया सशक्त



लखनऊ,  जाने-माने जापानी स्पोर्ट्स परफोर्मेन्स ब्राण्ड एसिक्स ने भारत के टॉप मैन्स सिंगल्स टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह आधिकारिक घोषणा लखनऊ स्थित ऑफिशियल एसिक्स स्टोर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई, जो भारत की टॉप टेनिस प्रतिभा को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने की एसिक्स की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वर्तमान में सुमित नागल के पास मैन्स सिंगल्स टेनिस में भारत के रैंक 1 का खिताब है। एसिक्स के साथ उनकी साझेदारी उनकी यात्रा में नया बेंचमार्क होगी, जो उनके परफोर्मेन्स को और भी बेहतर बनाएगी। अबसे प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के दौरान नागल एसिक्स के परिधानों और फुटवियर में नज़र आएंगे। उनका असाधारण कौशल, अटूट समर्पण और खेल के लिए गहन प्रतिबद्धता, एसिक्स के कोर मूल्यों के अनुरूप हैं, ऐसे में ब्राण्ड का उनसे जुड़ना स्वाभाविक है।

टेनिस प्रतिभा को बढ़ावा देने के प्रयास में सुमित नागल के साथ एसिक्स की साझेदारी ब्राण्ड का एक और उल्लेखनीय कदम है, जब टेनिस के अन्य दिग्गज जैसे रोहण बोपान्ना और करमन कौर थांडी पहले से ब्राण्ड के साथ जुड़े हुए हैं। ये तीनों असाधारण एथलीट्स, ताकत, क्षमता और समर्पण जैसे गुणों का प्रतीक हैं जो एसिक्स का पर्याय हैं। 

इस घोषणा पर श्री रजत खुराना, मैनेजिंग डायरेक्टर, एसिक्स इंडिया एण्ड साउथ एशिया ने कहा, ‘‘सुमित नागल के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। टेनिस के प्रति सुमित का समर्पण और जुनून बेजोड़ है। हमें गर्व है कि हमें सुमित की इस यात्रा को सपोर्ट करने का अवसर मिला है और उम्मीद करते हैं कि वे इसी तरह सफलता की नई ऊँचाईयां छूते रहेंगे।’’

‘‘एसिक्स भारत में टेनिस प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे एथलीट्स के रोस्टर में सुमित को शामिल करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। हमारा मानना है कि सुमित भारत के महत्वाकांक्षी टेनिस खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल हैं और आने वाले सालों में हम उनकी उपलब्धियों को देखने के लिए उत्सुक हैं।’ उन्होंने कहा।

इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुमित नागल ने कहा, ‘‘एसिक्स के साथ जुड़ते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है, एक ब्राण्ड जो मेरी तरह खेल के प्रति जुनून और उत्साह रखता है। ब्राण्ड के साथ इस यात्रा की शुरूआत टेनिस की दुनिया में नई ऊँचाईयों तक पहुंचने के हमारे एक समान लक्ष्यों को दर्शाती हैं मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी मुझे टेनिस कोर्ट में अपनी पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन करने में मदद करेगी।’

इस अवसर पर एसिक्स ने लखनऊ स्थित अपने स्टोर में एक मीडिया कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां प्रशंसकों, मीडियागणों एवं खेल प्रशंसकों को सुमित नागल, रोहण बोपान्ना और करमन कौर थांडी से मिलने का मौका मिला।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...