Skip to main content

30 नवम्बर से आयोजित ' प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2023 ' में दिखेगी 28 राज्यों व 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की कला-संस्कृति

 


 

सम्पूर्ण देश का हस्तशिल्प होगा आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ,  प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 नवम्बर 2023 से 14 दिसम्बर 2023 तक 15 दिवसीय ' प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2023 ' का आयोजन लखनऊ में किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज संस्था के प्रशासनिक कार्यालय बर्लिंग्टन मॉल लखनऊ में सम्पन्न हुई आयोजन समिति की बैठक के उपरान्त प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी।


उन्होंने बताया कि प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव- 2023 की थीम इस वर्ष  'आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम - सम्पूर्ण भारत एक मंच ' होगी। श्री सिंह ने बताया कि प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव मे 28 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, तमिलनाडु एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों अण्डमान- निकोबार, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्ष्यद्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली और पांडिचेरी की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम-हैण्डी क्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टाल और पैवेलियन के अलावा उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग, उत्तर प्रदेश पर्यटन, नाबार्ड, बैंक, सिडबी, राज्य आजीविका मिशन सहित अन्य सरकारी विभागों की सहभागिता होगी।


उन्होंने बताया कि प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव, इंटरनेट माध्यम के जरिये देश विदेश के लोगों से जुड़ेगा । इसके अलावा महोत्सव से, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए महोत्सव के फेसबुक लिंक का प्रयोग सजीव प्रसारण के लिए किया जायेगा।


 विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 नवम्बर 2023 से 14 दिसम्बर 2023 तक होने वाले 15 दिवसीय प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव में निःशुल्क प्रगति भारत टैलेण्ट हण्ट-2023 का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माॅडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज प्रगति भारत प्रतियोगिताएं होंगी।


बैठक में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2023 में भारत के 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें महिलायें, पुरूष और बच्चे शामिल होंगे।


उन्होंने बताया कि प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2023 की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना भारत के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, धोबिया नृत्य, चरकुला नृत्य, कठफोड़वा नृत्य, जोगिनी नृत्य, आल्हा-ऊदल गायन, राजस्थान का घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, तेराताली नृत्य, गेर नृत्य, पंजाब का गिद्दा-भांगड़ा, हरियाणा का झूमर नृत्य, बिहार का जाट जाटिन नृत्य, झारखंड का फगुआ नृत्य, करमा नृत्य, महारास्ट्र का लावणी नृत्य, दसावतार और डिंडी नृत्य, गुजरात का गरबा नृत्य के साथ अन्य राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें। 


एन.बी. सिंह ने आगे बताया की प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव के फूड जोन में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, गुजराती, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों और युवाओं के लिए तमाम तरह के आकर्षक झूले होंगे। प्रगति भारत हस्तशिल्प महोत्सव में भारत के हस्तशिल्पियों को बढावा देने के लिए 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी ग्रामोद्योग, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक के समान, सहारनपुर का फर्नीचर, भदोही का कालीन, कश्मीर और लद्दाख में बने हुए गर्म कपड़े, शाल, गुजरात की सड़ियां व लहंगे, कानपुर का चमडे का सामन, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित अचार, पापड़, क्राॅकरी, मेवे व अन्य सामानों के स्टाल और पैवेलियन होंगे। बैठक में अरुण कुमार दुबे,  कृष्णानन्द राय, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, ज्योति सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अरविंद सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

आईएसडब्ल्यूएआई और द सोशल लैब ने उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस के साथ ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान की शुरुआत की

लखनऊ,10 जनवरी, 2025: अंतर्राष्ट्रीय स्पिरिट्स एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसडब्ल्यूएआई), द सोशल लैब, उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान की शुरुआत की गई है। यह पहल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11-17 जनवरी, 2025) के साथ मेल खाती है, जिसका उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना और जिम्मेदार शराब सेवन को बढ़ावा देना है। इस अभियान का उद्घाटन एक विशेष कार्यक्रम में रेनैसांस लखनऊ होटल में हुआ, जिसमें प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों ने भाग लिया। ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को संबोधित करना है, जो देश में सड़क पर मौतों के उच्चतम दर वाले राज्यों में से एक है। शराब पीकर गाड़ी चलाने से इन मौतों का 2.5% हिस्सा बनता है, जो इस पहल की तात्कालिकता को रेखांकित करता है। जागरूकता बढ़ाकर, जनता को शिक्षित करके और व्यवहार में बदलाव लाकर, इस अभियान का लक्ष्य जीवन बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को घटाना है। श्री नितिन अग्रवाल, माननीय राज्य ...

लखनऊ में सम्पन्न हुई ग्राम प्रधान संगठन की भव्य एवं विशाल बैठक

  प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश (प्रचलित नाम- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन) की बैठक राज भवन गेट नं0 01 के सामने डिप्लोमा इन्जीनियर्स भवन के सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता कौशल किशोर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल न्यायाधीश, पूर्व विधि सलाहकार रबन्द्रभूषण पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दिनेश चन्द्र मिश्रा व हरस्वरूप व्यास ने संयुक्त रूप से किया तथा संयोजन जय प्रकाश दुबे (जे०पी०) ने किया। बैठक में तमाम जिला मण्डल प्रदेश व ब्लाक कमेटी के पदाधिकारी तथा प्रधानगण ने भाग लिया। बैठक में अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रधान एक रहे. नेक रहें तथा बटेंगे तो कटेंगे के सिद्धान्त पर चलें। किसी भी प्रधान का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि वे मरते दम तक ग्राम पंचायतों तथा आम जन की सेवा करते रहेंगे। वे प्रधानों की समस्या के समाधान के...