Skip to main content

लखनऊ (समिट बिल्डिंग) में मैरी क्लेयर पेरिस ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा सैलून





7 अगस्त 2023 : प्रतिष्ठित फ्रांसीसी लाइफस्टाइल ब्रांड, 'मैरी क्लेयर पेरिस' ने लखनऊ में समिट बिल्डिंग, विभूति खंड, गोमतीनगर में भारत का सबसे बड़ा सैलून और वेलनेस यूनिट का नया आउटलेट लॉन्च कर रहा है। फ्रैंचाइज़ी के मालिक 'श्री अंकुश मितल' और मैरी क्लेयर पेरिस सैलून के विशेष लाइसेंसधारी बी2सी नेटवर्क एल.एल.पी. ने शहर में इस शानदार अनुभव को स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया। जिसका उद्घाटन श्रीमती नम्रता पाठक जी (उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रिजेश पाठक की पत्नी) करेंगी। साथ ही अन्य अतिथिगण भी मौके पर उपस्थित रहेंगे।



इस सैलून एंड वेलनेस यूनिट में आप, नेल आर्ट, मैनीक्योर, पेडीक्योर, स्किन केयर, मेकअप, बॉडी रिलैक्सेशन थेरेपी, ब्राइडल पैकेजस, आदि की जानकारी रखने वाले कुशल विशेषज्ञ से आप यहाँ की सुविधाओं का आनन्द भारत के सबसे बड़े सैलून में ले सकते है। साथ ही अलग-अलग पैकेजेस का लुफ्त भी उठा सकते है जिसमे इनॉगरल ऑफर में ग्राहकों को 30% का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाते हुए फैशन डिजाइनर अस्मा हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा, निकिता राजपूत सैलिब्रिटी होस्ट हैं। आयुष सेहता एक प्रतिभाशाली वायलिन वादक, अपनी वायलिन की धुन से इस शाम को और भी ज्यादा रोचक और आकर्षक बनायेंगे ।



बी2सी नेटवर्क एल.एल. पी. की निदेशक और प्रवक्ता सुश्री वंदना भारद्वाज ने भारत के इस सबसे बड़े सैलून के उद्घाटन में गोमती नगर की भीड़ को एकजुट कर इस सैलून की सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जिस दौरान मेहमानों ने एक आनंददायक अनुभव का वादा करते हुए सैलून के इंटीरियर डिजाइनिंग, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्ट्स और सुविधाओं तथा अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर्मचारियों की प्रशंसा की। उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के दृष्टिकोण के साथ, बी2सी नेटवर्क भविष्य में पूरे भारत में मैरी क्लेयर सैलून और वेलनेस केंद्रों की श्रृंखला का विस्तार करने और व्यवसायिक प्रशिक्षण अकादमियों की स्थापना करने की योजना भी बना रहा है।


क्या है बी2सी नेटवर्क एल.एल.पी.?


बी2सी नेटवर्क एलएलपी मैरी क्लेयर पेरिस सैलून, सैलून एंड वेलनेस, जस्ट नेल्स और इंटरनेशनल स्कूल ऑफ हेयर एंड ब्यूटी के लिए विशेष फ्रेंचाइज़र के रूप में जाने जाते है।


क्या है मैरी क्लेयर ?


मैरी क्लेयर, एक अंतरराष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो कि 1937 में फ्रांस में पहली बार प्रकाशित की गई थी। दुनिया भर में ये महिलाओं के मुद्दों पर जैसे सेहत, फैशन, सौंदर्य और जीवन शैली को कवर करने वाले एक अग्रणी ब्रांड के रूप में विकसित हुई है और अब मैरी क्लेयर फैशन की दुनिया में भी अपने पंख बखूबी फैला चुका है।



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...