Skip to main content

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) लखनऊ ने नैक द्वारा ए + प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्तकर शैक्षणिक क्षेत्र में नए मानक स्थापित किया



स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) लखनऊ ने 3.45 के उत्कृष्ट सीजीपीए के साथ राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यापन परिषद (नैक) से ए+ मान्यता प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। 

यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल एसएमएस लखनऊ को एकेटीयू से संबद्ध-756 इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों के बीच दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले संस्थान के रूप में मिली है, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश के सभी कॉलेजों के बीच तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले संस्थान के रूप में भी स्थापित करती है। इसके अलावा यह संस्थान, राज्य के समस्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सर्वोत्तम (10) दस में भी पहुंच गया है, जिससे एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान के रूप में इसकी स्थिति की पुष्टि होती है।


नैक ए+ की यह मान्यता एसएमएस लखनऊ के प्रबंधन व अभियांत्रिकी संकाय, कर्मचारियों और छात्रों द्वारा गुणवतापूर्ण शिक्षा की निरंतर खोज सुधार के प्रति निरन्तर प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट नेतृत्व का एक प्रमाण है यह मान्यता, सामायिक व शिक्षण में अनुभव प्रदान करने और शिक्षा के असाधारण मानक बनाए रखने लिए किये गये सभी के सामर्थ की भी पुष्टि करती है।


ए+ रेटिंग दर्शाती है कि एसएमएस लखनऊ में कड़े मूल्यांकन मानदंडों को प्राप्त कर इसके मजबूत बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक शिक्षण पद्धतियों और नवीन अनुसंधान पहलुओं पर कार्य कर रहा है जो एक शैक्षणिक गतिविधियों व समावेशी वातावरण का बढ़ावा देना व विकसित करने के लिए संस्थान की अटटू समर्पण व उत्कृष्टता की भी मान्यता प्रदर्शित करता है।


गवर्निंग काउंसिल के सदस्य एवं वैश्विक मानव संसाधन प्रमुख डॉ० चन्द्र मौलि द्विवेदी के अनुसार एस. एम. एस. लखनऊ अध्ययन करने के लिए एक उत्तम संस्थान है जहाँ छात्रों का भविष्य संवारने के साथ उन्हें देश के सफल बिजनेस लीडर के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है।



एसएमएस लखनऊ के सचिव और सीईओ श्री शरद सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, नैक द्वारा यह ए+ मान्यता प्राप्त करना पूरे एसएमएस परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण है। यह शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। युवाओं के दिमागों को भविष्य के लिए उन्हें विकसित करने में हमारे संकाय और कर्मचारियों के समर्पण को दर्शाता है।" इससे वैश्विक नागरिक के रूप में हम समाज पर स्थायी व सामयिक परिवर्तन के लिए अपने शैक्षणिक प्रयासों में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे।"


प्रोफेसर (डॉ.) मनोज मेहरोत्रा, निदेशक के अनुसार, एसएमएस लखनऊ को 2008 से उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग और प्रबंधन अध्ययन के लिए एक अग्रणी संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है, और यह प्रतिष्ठित मान्यता अकादमिक विशिष्टता के केंद्र के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है। संस्थान ने लगातार अपने छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षा, अत्याधुनिक सुविधाएं, उद्योग अनुभव और अनुसंधान के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया है, जिससे उन्हें आधुनिक दुनिया की गतिशील चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा सके।"

जैसे-जैसे एसएमएस लखनऊ में शैक्षणिक विकास जारी है, नैक ए+ ग्रेड, संस्थान के विकास शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में, इसकी उत्कृष्टता का अपने पथ को बनाए रखने के लिए मजबूत प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...