Skip to main content

एलेन हाउस पब्लिक द्वारा आयोजित द्वितीय एक्वालाइन वाटर वन्डर्स इण्टर स्कूल स्वीमिंग कॉम्पिटिशन में सीएमएस राजेंद्र नगर ने जीती चैम्पियनशिप ट्रॉफी


एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, लखनऊ में "द्वितीय एक्वालाइन वाटर वंडर्स इण्टर स्कूल स्वीमिंग कॉम्पिटिशन" का आयोजन किया गया। 




इस कार्यक्रम में 52 स्कूलों के लगभग 332 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें डी.पी.एस. एल्डिको, डी.पी.एस. जानकीपुरम, एल.पी.एस. सेक्टर-9, वृंदावन योजना, डी.पी.एस. इन्दिरा नगर, डी.पी.एस. गोमती नगर, दा मिलेनियम स्कूल, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर, सी.एम.एस. गोमतीनगर-1, सी.एम.एस. एल.डी.ए., सी.एम.एस. अलीगंज, अवध कॉलिजिएट, सेण्ट पॉल्स कॉलेज, रेड रोड सीनियर सेकेण्डरी, सेठ एम.आर. जयपुरिया, सैंट मैरी स्कूल, पारा रोड़ और एल.पी.एस. साउथ सिटी जैसे जाने-माने स्कूलों ने भाग लिया। 



मुख्य अतिथि  रवीन कपूर (सेक्रेटरी यू.पी. स्वीमिंग एसोसिएशन, प्रेसिडेंट, लखनऊ डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिएशन) व प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम अरोड़ा जी ने आकाश में सफेद व नीले रंग के गुब्बारे उड़ाकर समारोह का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता चार वर्गों में विभाजित थी- अण्डर-12, अण्डर-14, अण्डर-17 और अण्डर-19 में। 


पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय हिमांशु तिवारी (इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ स्वीमिंग- डाइविंग, प्रतिभागी कॉमनवेल्थ गेम्स, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट) जी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को मेडल तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। चैम्पियनशिप ट्रॉफी सिटी मोंटेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर, लखनऊ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जीती।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम अरोड़ा जी ने समारोह में इतनी तादाद में आए प्रतिभागियों व शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त किया व कहा कि स्कूल द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों को तैराकी के प्रति जागरूक करना और उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए तैयार करना है। उन्होंने विजेता टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन 'राष्ट्रगान' के साथ किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...