Skip to main content

सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा

 


कांग्रेस पर बरसे आकाश आनंद, कहा 'राज्य में 108 रुपये लीटर पेट्रोल महँगाई पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र दर्शाता है


झुन्झुनू : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के आव्हान पर धौलपुर से प्रारंभ हुई सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा मंगलवार को सुबह 9 बजे बानसूर से शुरू होकर कोटपूतली, पाटन, नीमकाथाना शुरू होकर झुन्झुनू पहुँची। हज़ारों की भीड़ में मौजूद समर्थकों ने आकाश आनंद का स्वागत किया। आज की 239 किलोमीटर यात्रा में 1000 मोटरसायकिल और 500 कारों का काफ़िला था।  


खेतड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, "राजस्थान की कांग्रेस और भाजपा आई सरकारों ने आजतक खेतड़ी को ज़िला का दर्जा नहीं दिया  है जबकि खेतड़ी अपने समय में राजस्थान की दूसरी नम्बर की रियासत रही है।अगर आप बसपा को आगे आने वाले आम चुनाव में विजयी बनाकर जयपुर भेजेंगे तो बसपा यहाँ पर कॉपर इंडस्ट्री को दोबारा जीवित करने की कोशिश करेगी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार आजतक पेट्रोल के दाम नहीं कम कर पाई है,आज यहाँ पेट्रोल 108 ₹ / लीटर बिक रहा है। कांग्रेस ने 2018 के मैनिफेस्टो में कहा था की वो महँगाई कम करने के लिए सख्त कदम उठाएगी, अब जब 4 साल बाद इलेक्शन सर पर हैं तो  इन्फ्लेशन रिलीफ कैम्प के नाम पर सिर्फ 1 कैम्प लगा देने से क्या महँगाई कम हो जाएगी?"


श्री डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय कॉर्डिनेटर, ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,"खेतड़ी के लोगों ने हमेशा जे बहुजन समाज पार्टी को मज़बूत करने का काम किया है, जिसका परिणाम ये निकला कि जहाँ पर हमेशा भाजपा या कांग्रेस के विधायक बनते थे, वहाँ बहुजन समाज पार्टी का 2013 में खेतड़ी वालों ने विधायक बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उत्तरप्रदेश की तरह आदरणीय बहनजी की सरकार में खेतड़ी विधानसभा को अन्याय मुक्त बनाना चाहते हैं, अपराध और भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं, और खेतड़ी को विकास युक्त करना चाहते हैं तो बसपा का विधायक बनाना होगा।"


इस विशाल सभा में इंजी रामजी गौतम, राज्य सभा सांसद एवं केंद्रीय कॉर्डिनेटर, ने कहा, "राजस्थान के अंदर "सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा " निकालने का मतलब है प्रदेश में गुंडाराज खत्म करना,जंगलराज खत्म करना । भाईचारा वाली सरकार को स्थापित करना इस यात्रा का मकसद है।"


इस विशाल सभा में प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल, सुमरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा, पंकज मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम मेघवाल, श्री हरि तेनगुरिया, सहित कई प्रमुख वरिष्ठ बसपा के नेता भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...