Skip to main content

झंडा रोहण के साथ हुए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

 


एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना, सेक्टर-6सी, लखनऊ में स्वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढ़ंग से मनाया गया। विद्यालय की वेशभूषा को पूरी तरह से तीन रंग यानि तिरंगे के कलर के गुब्बारों, खुशबूदार फूलों और बिजली की तिरंगे वाली झालरों से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भी तिरंगे रंग में सजे हुए थे। 

स्कूल परिसर में ध्वजारोहण प्रिंसिपल श्रीमती पूनम अरोड़ा जी के कर कमलों द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर वाइस-प्रिंसिपल श्रीमती रेनू सती एवं क्वालिटी एशौरेंस एग्जीक्यूटिव श्रीमती मनदीप कौर जी भी उपस्थित रहीं और सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और हमारी आज़ादी की खुशी व्यक्त की। समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। 




इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉक्टर, रानी लक्ष्मीबाई, लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आज़ाद, समाज सेवक, अध्यापक तथा खेलों में प्रसिद्धि हस्तियों की वेशभूषा पहनकर विभिन्न नाटकों के जरिए देशभक्ति का पाठ प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जैसे- स्लोगन, नृत्य, स्पीच, नाटक और नन्हे-मुन्ने बच्चों का फैन्सी ड्रेस कॉम्पिटिशन इत्यादि। नन्हे-मुन्ने बच्चों का दिल छू लेने वाला नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा।

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती पूनम अरोड़ा जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किए गए अभियान "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम मे सभी से ज्यादा से ज्यादा तादाद मे भाग लेने का अनुरोध किया और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेकों देशभक्तों के बलिदान के उपरांत ही मिली है। हमारा भारत सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण विश्वगुरु माना जाता है, इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्वगुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहेंगे। जय हिंद, भारत माता की जय!

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...