Skip to main content

बीजेपी नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव द्वारा हुआ दो दिवसीय दस्तकारी हैंडीक्राफ्ट एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का उद्घाटन

 



लखनऊ। सावन में स्वतंत्रता दिवस तीज और रक्षाबंधन से पहले लखनऊवासियों को कलात्मक बरसात से सराबोर करने के लिए दस्तकारी हैंडीक्राफ्ट एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का । 3वां सीजन 12 और 13 अगस्त को निराला नगर स्थित "द रेग्नेंट" होटल में आयोजित किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित एग्जिबिशन में हर बार की तरह देश भर से यूनीक हैंडीक्राफ्ट और लेटेस्ट


लाइफस्टाइल उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।


दस्तकारी द्वारा आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा यादव होंगी। प्रदर्शनी में आर्टिजन गैलरी, लाइव संगीत, लाइव कैलिग्राफी के साथ-साथ इंडी उत्पादों की अद्भुत सीरीज विजिटर्स को मंत्रमुग्ध कर देगी।



दस्तकारी की संस्थापक ऋचा गुप्ता ने बताया कि दस्तकारी की कोशिश रहती है कि वह देश के उन चुनिंदा हस्तशिल्प उत्पादों को लोगों तक पंहुचाए जिन तक आमतौर पर लोगों तक पहुंच नहीं होती। इससे लोगों को यूनीक और हाई क्वालिटी प्रॉडक्ट मिलते हैं और कारीगरों को व्यापक मंच दिया जाता है। इस विशेष प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा फैशन कलेक्शन और हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टॉल है जिन्हे लखनऊवासी एक ही छत के नीचे कलात्मक और फैशन उत्पादों को देख और खरीद सकते है।

दस्तकारी की संस्थापक ऋचा गुप्ता का कहना है कि दस्तकारी के पीछे का विचार रचनात्मक इच्छा और हस्तशिल्प के प्रति प्रेम का समावेश करने के उद्देश्य से बनाया गया था। हम भारत के दस्तकारी की संस्थापक ऋचा गुप्ता का कहना है कि दस्तकारी के पीछे का विचार रचनात्मक इच्छा और हस्तशिल्प के प्रति प्रेम का समावेश करने के उद्देश्य से बनाया गया था। हम भारत के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्यों के हस्तशिल्प को एक छत के नीचे लाने का प्रयास करते हैं। यह दस्तकारी का 13वां संस्करण है और हमारा लक्ष्य इसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ बनाना है।



दस्तकारी की संस्थापक और निदेशक ऋचा गुप्ता के अनुसार प्रदर्शनी अपने सामाजिक कारणों के लिए धर्मार्थ गैर सरकारी  संगठनों के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस करती है। एग्जीबिशन में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कुछ एनजीओ के उत्पाद भी आपको मिलेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...