Skip to main content

कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो ‘सुहागन’ के कलाकार शो का प्रोमोशन करने पहुंचे नवाबों के शहर लखनऊ

 


लखनऊ, : कलर्स के लोकप्रिय शो ‘सुहागन’ ने बिंदिया की दिलचस्प कहानी से दर्शकों को मुग्ध करते आ रहे हैं। बिंदिया के रिश्तेदार उससे और उसकी बहन पायल के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं, जबकि वह उनके घर के सभी काम करती है। दो बहनों की कहानी ने 10 साल की रोमांचक छलांग लगाई है, जिससे किरदारों के जीवन में कई तरह के बदलाव भी सामने आते हैं। लीप के बाद, 23 वर्षीय बिंदिया की भूमिका खूबसूरत नवोदित अभिनेत्री गरिमा किशनानी निभाएंगी, और 21 वर्षीय पायल की भूमिका खूबसूरत अदाकारा अंशुला धवन निभाएंगी। अब इस कहानी में एक नए किरदार कृष्णा की इन्ट्री होगी, जिसे प्रतिभाशाली अभिनेता राघव ठाकुर ने निभाएंगे है। 23 वर्षीय अमीर लड़का कृष्णा जिम्मेदारियों के बिना अपना जीवन जीना चाहता है। इस पारिवारिक ड्रामा को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया का जश्न मनाने के लिए, मुख्य कलाकार अभिनेता राघव ठाकुर (कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं) और अंशुला धवन (पायल की भूमिका निभा रहे हैं) नवाबों के शहर, लखनऊ गए। लीप के बाद की कहानी के बारे में प्रचार करते हुए, कलाकारों ने न केवल शहर के प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों की यात्रा की, बल्कि कुछ लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

 

वर्तमान कहानी के ट्रैक में, पायल अपनी बहन बिंदिया को अपने प्यार के बारे में बताती है। दूसरी ओर, बिंदिया लगातार शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार करती रहती है, और बिंदिया को यह प्रस्ताव जिस लड़के के परिवार की तरफ से आ रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि पायल का प्रेमी कृष्णा है। यह पता चलने पर, दुखी पायल षडयंत्र रचने के लिए तैयार है। क्या बिंदिया अपनी बहन की साजिश से बच पाएगी और कृष्णा की सुहागन के रूप में अपना अधिकार बरकरार रखेगी?

 

शो का प्रचार करने पर अपने विचार साझा करते हुए, अंशुला धवन (पायल) कहती हैं, “मैं लखनऊ के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमें इतना प्यार दिखाया है, जहां हमने लीप के बाद सुहागन की कहानी की झलक दिखाई। यह इस शहर की मेरी पहली यात्रा थी, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरी आखिरी यात्रा नहीं होगी। मैंने लखनवी व्यंजनों का आनंद लिया है और बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाज़ा जैसे कुछ आर्किटेक्चरल चमत्कारों को देखा। लीप के बाद की कहानी का उद्देश्य दर्शकों को बिंदिया और पायल की दुनिया में ले जाना है जहां वे अपने जीवन और रिश्तों को आगे बढ़ाती हैं। यह अविश्वसनीय है कि इस प्रयास को लेकर हमारी कड़ी मेहनत सफल हुई है।”

शो के प्रचार प्रसार पर टिप्पणी करते हुए, राघव ठाकुर (कृष्णा) कहते हैं, “लखनऊ घूमना और ‘सुहागन’ के बारे में प्रचार करना अद्भुत था। मुझे अपनी विरासत और अपनी संस्कृति में निहित कहानियों को संजोने वाले इस शहर के साथ तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ। लोगों से हमारे शो की सराहना सुनना, मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं जो इस बात पर प्रकाश डालती है कि रिश्ते समय और परिस्थितियों के साथ कैसे बदलते हैं।”

कलर्स के ‘सुहागन’ में बिंदिया और पायल की यात्रा देखें, हर सोमवार से रविवार शाम 6:30 बजे, केवल कलर्स पर!

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...