Skip to main content

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन



 राजधानी लखनऊ के बौद्ध संस्थान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि श्री बृजेश पाठक उप मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश,विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह,विधायक काशी सौरभ श्रीवास्तव, सदस्य विधान परिषद श्री आशुतोष सिन्हा,श्री हरीश चंद श्री वास्तव प्रवक्ता भा ज पा,श्री हृदय नारायन श्रीवास्तव,डाo ज्योत्सना श्रीवास्तव,डाo ईरा श्री वास्तव नगर पालिका अध्यक्ष खीरी श्री हरीश चंद श्री वास्तव संरक्षक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रूप में मौजूद थे l समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मेयर,नगर पालिका अध्यक्ष,पार्षद व सभासद के चुनाव में विजय प्राप्त करने तथा चुनाव लड़ने वाले कायस्थ समाज के प्रत्याशियों को सम्मानित किया गया l सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से डॉ ईरा श्रीवास्तव नगर पालिका अध्यक्ष खीरी, बालेंद्र प्रताप श्री वास्तव,अध्यक्ष पयाग पुर ,श्रीमती नेहा वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष बस्ती, गौरव श्रीवास्तव नगर पंचायत अध्यक्ष चकियां को सम्मानित किया गया l श्री अनिल श्रीवास्तव मेयर प्रत्याशी,श्री अजय श्री वास्तव मेयर प्रत्याशी प्रयाग राज,श्री मनोज श्रीवास्तव मिर्जापुर हरिकेन विक्रम श्री वास्तव आजमगढ़,निषिध श्री वास्तव बलिया जो अपने जनपदों से मजबूती से चुनाव में भाग लिया, को सम्मानित किया गया l प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सभासद का चुनाव जीतने वालों को भी सम्मानित किया गया l आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये कायस्थ समाज ने भारी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज करायी l



 उपमुख्य मंत्री ने अपने भाषण में कायस्थ समाज की तारीफ करते हुए इस समाज को देश को दिशा दिखाने वाला बताया l कायस्थ समाज के चुनाव में जीतने वालों को बधाई देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कायस्थ समाज मे राजनैतिक चेतना बढ़ना देश हित मे है l विशिष्ट अतिथि श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आयोजन को अत्याधिक सफल बताते हुए दूर दूर से आये कायस्थ समाज के लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में राजनीतिक चेतना का तेजी से आगे बढ़ना एक अच्छा संदेश है और आगे आने वाले समय में कायस्थ बाहुल्य जनपदों से और अधिक प्रत्याशी जीत कर आयेंगे l

अध्यक्ष उमेश कुमार श्री वास्तव ने अपने संबोधन में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया l अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश के कई जनपद कायस्थ बाहुल्य हैं जहा से चुनाव में कायस्थ समुदाय के लोगों को ही टिकट दिया जाना चाहिये ,अन्यथा अब समाज राजनैतिक रूप से अपने अधिकारों के प्रति सचेत हो रहा है और अपनी उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं करेगा l यह समाज अपने हक के लिए किसी भी सीमा तक जाकर संघर्ष करने को तैयार है l श्री हृदय नारायन श्री वास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मनीष हिन्दवी व डाक्टर पंकज श्री वास्तव ने किया l

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...