Skip to main content

एस.के.डी न्यू स्टैण्डर्ड कोचिंग के नीट 2023 में चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समारोह

 



शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी देना एस.के.डी न्यू स्टैण्डर्ड कोचिंग का प्रथम उद्देष्य

वर्ष 2023 की प्रतिष्ठित नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में एस.के.डी. न्यू स्टैन्डर्ड कोचिंग इन्स्टीट्यूट के छात्रों का गत् 39 वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और संस्थान ने इस परिक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया। एस.के.डी. एकेडमी की वृन्दावन शाखा में नीट 2023 में चयनित एस.के.डी. न्यू स्टैण्डर्ड कोचिंग के छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चयनित छात्रों की काउंसिलिंग भी की गयी। 

समारोह का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व अवकांष प्राप्त ए.डी.जी. (आई पी एस) श्री मनोज कुमार सिंह जी का स्वागत संस्था के चेयरमैन श्री एस0 के0 डी0 सिंह एवं निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने शॉल, बुके व मोमेन्टो देकर किया।


अतिथि महोदय ने सभी बच्चों को आगामी डॉक्टर बनने के लिए आशीर्वाद दिया एवं संस्था के सभी अग्रजों को विद्यार्थियों के इस सफल परिणाम के लिये बधाई दी।

एस.के.डी. न्यू स्टैण्डर्ड कोचिंग ने चयनित छात्रों में श्याम अग्रवाल ऑल इण्डिया रैंक 995 कैटेगरी रैंक . 647, अबु शमा खान ऑल इण्डिया रैंक 2564 कैटेगरी रैंक . 222, यागिनी गुप्ता ऑल इण्डिया रैंक 4875, कैटेगरी रैंक . 1655, अंजली ऑल इण्डिया रैंक 6195, कैटेगरी रैंक . 2181, सक्षम गुप्ता ऑल इण्डिया रैंक 6488, कैटेगरी रैंक . 635, विनीत पांडे ऑल इण्डिया रैंक 6765, कैटेगरी रैंक . 673, कार्तिकेय अग्निहोत्री ऑल इण्डिया रैंक 8800, कैटेगरी रैंक . 4313, दीपक राय ऑल इण्डिया रैंक 9229, कैटेगरी रैंक . 3499, अरबी अंसरी ऑल इण्डिया रैंक 10003 कैटेगरी रैंक . 3851 षिवम पाठक ऑल इण्डिया रैंक 10169, कैटेगरी रैंक . 1130, वामिका गुप्ता ऑल इण्डिया रैंक 10479, कैटेगरी रैंक . 4973, आदि, चयनित छात्रों को भेटस्वरूप घड़ियों, पदकों और स्ट्राली बैग देकर सम्मानित किया गया।



संस्थापक श्री एस.के.डी. सिंह जी ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए ये भी कहा कि हमने हर छात्र को सिर्फ शिक्षित ही नहीं किया बल्कि अनुषासन के साथ संस्कार भी दिया, जिसके बिना शिक्षा अपूर्ण रहता है। शिक्षा में किसी तरह की आर्थिक परेशानियाँ बाधा न बनें यही हमारा लक्ष्य है उन्होंने यह भी कहा कि समाज को एक सुदृढ़ और विकसित समाज बनाने में हम हमेशा अपना योगदान देते रहेंगे। संस्था के सभी अध्यापकों एवं चयनित छात्रों ने प्रोफेसर श्री एस.के.डी. सिंह जी को स्मृति चिन्ह, शाल और पुष्प प्रदान करके उनको सम्मानित किया।

संस्था के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने अपने भविष्य के योजनाओं के बारे में बताया कि वे आने वाले समय में एक युनिवर्सिटी के साथ साथ एक मडिकल कालेज खोलना है। जिसमें उन्होंने एस.के.डी. कोचिंग से पढ़ने वाले सभी मेडिकल मे चयनित छात्र से आवहान किया किया कि वे डाक्टर बनने के बाद अपना योगदान करें।

छात्रों को सम्मानित करने के उपरान्त उत्कृष्ठ शिक्षा के सूत्रधार अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन महोदय तथा निदेशक जी ने अध्यापकों के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुये कहा कि उत्तम शिक्षा और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप ही हम प्रति वर्ष कई डाक्टरों का निर्माण करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...