Skip to main content

निवेश मित्र पोर्टल देगा वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक क्षेत्र के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस_ : मयूर माहेश्वरी सी.ई.ओ, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण





विशाल लैंड बैंक की उपलब्धता वाले उत्तर प्रदेश राज्य में लागू नवीन वेयरहाउसिंग एंड लोजिस्टिक्स पालिसी से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पे चर्चा करने हेतु तथा इस नीति से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालने हेतु तथा साथ ही साथ इस क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कारकों पर चर्चा करने हेतु *सी.आई. आई.* ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सहयोग से *"यू.पी. वेयरहाउसिंग एंड लोजिस्टिक्स समिट 2023"* का आयोजन किया | इस सत्र में वेयरहाउस एवं लोजिस्टिक्स क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न चुनौतियों तथा उनके निवारक कारकों पे भी चर्चा की गयी|


सत्र को सम्बोधित करते हुए *यू.पी. स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सी.ई.ओ, श्री मयूर माहेश्वरी* ने उल्लेख किया कि हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत यू.पी. में वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक सेक्टर को प्राप्त कुल एम्.ओ.यू के 10% के बराबर निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है । उन्होंने कहा कि यू.पी. में एक्सप्रेस-वे के आसपास के क्षेत्र को वेयरहाउस एवं लोजिस्टिक्स हब के रूम में विकसित किया जायेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गौतम बुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र में 800 एकड़ का मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब बनाया गया है जिसमे जल, भूमि और वायु तीनों संचार माध्यम शामिल हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि निवेश मित्र पोर्टल पर वेयरहाउस एवं लोजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली उपलब्ध है I


उद्द्योग जगत से सम्बंधित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए *सी.आई.आई. यू.पी. राज्य परिषद के अध्यक्ष एवं निदेशक शुभम गोल्डी मसले प्राइवेट लिमिटेड आकाश गोयनका* ने कहा कि ई-कॉमर्स तथा व्यापार प्रौद्योगिकी में हुए विकास तथा मेक इन इंडिया पहल के फल स्वरुप वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक क्षेत्र को विशेष महत्व मिला है। वैश्वीकरण एवं उदारीकरण के आज के इस युग में वस्तुओं एवं सेवाओं की सीमा पार आवाजाही कई गुना बढ़ गई है जिसके कारण एडवांस वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम आज उद्द्योग जगत के लिए समय की मांग बन गया है I 


सत्र को सम्बोधित करते हुए *श्रीमती स्मिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष, सी.आई.आई. यू.पी.राज्य परिषद और निदेशक एवं सीएफओ, पी.टी.सी. इंडस्ट्रीज लिमिटेड* ने उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग और रसद नीति 2023 इस क्षेत्र को यू.पी की अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न अंग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उत्तर प्रदेश में व्यापक वेयरहाउस एवं लोजिस्टिक्स नेटवर्क स्थापित करने हेतु सी.आई.आई अपने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के माध्यम से सरकार को तकनिकी परामर्श मोवइया कराने हेतु सदैव ततपर है |


*श्री विक्रम जयसिंघानी प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारणी अधिकारी, अडानी लोजिस्टिक्स लिमिटेड*  ने अपने सम्बोधन में बताया की अडानी लोजिस्टिक्स पुरे देश में 60 million  sqft . के बराबर क्षेत्र पे वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज स्थापित करने का संकल्प है जिसमें से अकेले उत्तर प्रदेश में तीस हज़ार sqft  क्षेत्र पे वेयरहाउसिंग एवं लोजिस्टिक्स सेटअप लगाने का प्लान है |


उद्धघाटन सत्र के पश्चात् दो तकनिकी सत्रों का भी आयोजन किया गया जो की मुख्यतः वेयरहाउस एवं लोजिस्टिक्स तथा सप्लाई चेन मैनेजमेंट से सम्बंधित प्रौद्योगिकी विकास, कुशल एवं कौशल विकास आधारित मानव संसाधन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तथा निति विकास पर केंद्रित थे |

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...