Skip to main content

"लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव" के संबंध में यूपी प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता

 



गायत्री जनसेवा संस्थान व नीशु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव व उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी) के उपलक्ष्य में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत का सपने को साकार करते हुए ‘‘लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव’’ के संबंध में यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में बाताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव व उत्तर प्रदेश दिवस (24 जनवरी) के उपलक्ष्य में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत का सपने को साकार करते हुए ‘‘लखनऊ हस्तशिल्प महोत्सव’’ का शुभआरम्भ माँ गायत्री जनसेवा संस्थान व नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिनांक 30 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2023 तक कांशीराम स्मृति उपवन, बंगला बाजार आशियाना लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। 

  इस हस्तशिल्प महोत्सव में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हस्तशिल्प कारीगरों व हुनरमंदों के हाथों बने सामानों के साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के प्रसिद्ध वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए विगत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जहां एक ही जगह पर साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, सिनेमा, संगीत, शिल्प, स्वाद एवं संस्कारों का महासंगम होगा। इसके साथ ही इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश व लखनऊ शहर के कलाकारों को प्रदर्शन करने के लिए कलामंच प्रदान किया जाएगा व अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करनें वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

महोत्सव के आयोजक श्री अरूण प्रताप सिंह अध्यक्ष मां गायत्री जनसेवा संस्थान व संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर भाजपा, श्रीमती गुंजन वर्मा अध्यक्षा नीशू वेलफेयर फाउंडेशन व सहसंयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, श्री विनय द्विवेदी, श्री रणवीर सिंह हैं। मुख्य संरक्षकों में श्री पवन सिंह चैहान एमएलसी सीतापुर व चेयरमैन एसआर गु्रप, श्री आरके चतुर्वेदी पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस, श्री मुकेश बहादुर सिंह चेयरमैन इंडो अमेरिकन चैमब्र आॅफ कामर्स, श्री संतोष श्रीवास्तव डायरेक्टर नीलांश गुंप हैं। इसके साथ ही इस महोत्सव के संयोजन का कार्य मनोज सिंह चैहान, अमित तिवारी, प्रदीप शुक्ला, मनीष पंडित, सचिव मां गायत्री जनसेवा संस्थान हेमू चैरसिया, सचिव नीशु वेलफेयर फाउंडेशन मोना वर्मा, रोली जायसवाल,कृष्ण प्रताप सिंह, कुंवर अंशुमान सिंह, बद्री विशाल पाण्डेय, सत्य शरण सिंह, शंकर वर्मा, राकेश कुमार, हिमांशु, नीलम श्रीवास्तव, सरूपा तिवारी, रूद्र प्रताप वाजपेयी, उत्तम पोरवाल, नीरज यादव हैं। यह जानकारी महोत्सव के मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा ने दी। 



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...