Skip to main content

श्री गुरू सिंह सभा,नाका हिन्डोला में भक्त कबीर जी का जन्मोसव मनाया गया।




  लखनऊ, भक्त कबीर जी का जन्मोसव ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरू नानक देव जी,श्री गुरू सिंह सभा,नाका हिन्डोला, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।

        इस अवसर पर प्रातः के दीवान में सुखमनी साहिब के पाठ के उपरान्त रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने अमृतमयी पवित्र आसा की वार और श्री गुरू ग्रन्थ साहिब में दर्ज भक्त कबीर जी की बाणीः- 

           1-‘‘राम जपो जी ऐसे ऐसे ध्रुव प्रहलाद जपयो हरि जैसे’’

            2-‘‘कबीर मेरी सिमरनी रसना ऊपरि रामु।।

           3-अवलि अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे,

              ऐक नूर ते सब जग उपजिया काउन भले कौन मन्दे।।

 शबद कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल किया।

        ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने भक्त कबीर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कबीर जी का जन्म बनारस में नीरु नामक जुलाहे के घर में हुआ था। बचपन से ही आपके मन में ख्याल था कि छोटी जाति में जन्म होने के कारण शायद मुझे स्वामी रामानन्द जी के गुरुमंत्र प्राप्त नही हो पायेगा इसलिये वह प्रातःकाल रास्ते में लेट जाते थे, जहाँ से स्वामी रामानन्द जी प्रातः स्नान करने के लिये गुजरते थे, जब स्वामी जी का पैर कबीर जी को लगा तो उन्होने ‘‘राम-राम’’ कह उसे उठा लिया और अपना सेवक बना लिया ‘‘राम कबीरा ऐक भये हैं,कोई न सके पछान’’, उसके बाद कबीर जी ने इतनी भक्ति की कि परमेश्वर के साथ मिलकर अभेद हो गये, कबीर जी प्राप्त ज्ञान की रोशनी में मनुष्यों को नया रास्ता दिखाना चाहते थे, आप ने अपना जीवन उद्देश्य प्रकट करते हुए साफ कहा है कि मै संतों का पुजारी दुष्टों का प्रहारी हूं और रात-दिन प्रभु की याद में समय बिताना मेरा धर्म है। 

        कार्यक्रम का संचालन करते हुए सतपाल सिंह मीत ने बताया कि भक्त कबीर जी के 534 मूल शबद एवं श्लोक श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में अंकित हैं।श्री गुरु अरजन देव जी जब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की सम्पादना कर रहे थे, तो उन्होंने भक्त कबीर जी की बाणी को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज कर सिख धर्म के गुरुओं के बराबर दर्जा संत कबीर जी को भी दिया, पूरे विश्व का सिख समाज जब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष अपना शीश झुकाता है तो स्वाभाविक भक्त कबीर जी की बाणी को भी गुरु मान कर उनके द्वारा बताए हुए एवं दर्शाऐ हुए मार्ग का अनुसरण करता है।                                                                

         दीवान की समाप्ति के उपरान्त लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी एवं ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरू नानक देव जी के अध्यक्ष स0 राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने आई साध संगत को कबीर जी के जन्म दिवस की बधाई दी। उसके उपरान्त चावल-छोले का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

     नोटः-दिनाँक 05.06.2023 दिन सोमवार को सायं मीरी पीरी के मालिक, बन्दी छोड़ दाता ,साहिब सिखों के छठे गुरु साहिब श्री गुरु हरिगोबिन्द जी का प्रकाश पर्व (प्रकाशोत्सव) पर  ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरू नानक देव जी,नाका हिंडोला, लखनऊ में श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर भाई प्रिन्सपाल सिंह जी पटियाला वाले विशेष रूप से पधार रहे हैं। 

समाप्ति के उपरान्त मिससे प्रसादे एवं लस्सी का लंगर वितरित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...