Skip to main content

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने भरी हुँकार


लखनऊ- पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (जे.एफ.आर.ओ.पी.एस) की नई दिल्ली में दिनांक 21 जनवरी, 2023 को सम्पन्न  राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्धारित किये गये कार्यक्रम के अनुपालन में *उत्तर प्रदेश राज्य के सभी केन्द्र सरकार के कर्मचारियों, जिनमें रेल, पोस्टल, आयकर, आकाषवाणी, दूरदर्षन और राज्य स्तर के कर्मचारी, षिक्षक एवं अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारी आदि ने दिनांक 27 जून, 2023 को चारबाग में पुरानी* पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर एक विषाल रैली का आयोजन किया है।

प्रान्तीय हुंकार रैली की पूर्व संध्या पर आयोजित एक *संयुक्त प्रेंस कान्फ्रेंस* को सम्बोधित करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं ए0आई0आर0एफ0 के *महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्र* ने कहा कि दिनांक 01 जनवरी, 2004 के बाद सरकारी सेवा में आये कर्मचारियों के लिए एन0पी0एस0 एक छलावा साबित हुई है और जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके साथ भारी अन्याय किया जा रहा है। कामरेड मिश्र ने कहा कि सरकारी कर्मचारी 30 से 40 वर्श की सेवा देकर स्वयं व आश्रितों को पेंषन के सहारे सामाजिक सुरक्षा का अधिकारी बनता था, जिसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी उचित ठहराया, किन्तु वर्तमान सरकारें आर्थिक बोझ के नाम पर इससे बचना चाहती हैं। उन्होंनें कहा कि एन0पी0एस0 लागू किये जाते समय इसे अत्यन्त आकर्षक व लाभदायी बताया गया था किन्तु सरकार के इस सम्बन्ध में सभी दावे खोखले साबित हुए। उन्होंनें कहा कि श्रम संघों के विगत् वर्षों में विभिन्न आन्दोलनों के परिणामस्वरूप विगत् 23 मार्च, 2023 को माननीय वित्त मंत्री ने एन0पी0एस0 की समीक्षा हेतु एक समिति गठित किये जाने की घोशणा भी किया और इसकी आरम्भिक बैठक भी दिनांक 09 जून, 2020 को हो चुकी है, जिसमें उन्होंनें एन0पी0एस0 को किसी भी स्थिति में स्वीकार करने से इन्कार कर गारन्टीड पेंशन की मांग की। कामरेड मिश्र ने कहा कि गारन्टीड पेंशन की बहाली हेतु यह आन्दोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केन्द्र सरकार पुरानी पेंशन मनोज जी बड़ा गड़बड़ बहाली की घोषणा नहीं कर देती। उन्होंनें बताया कि कल की प्रान्तीय हुंकार रैली में बड़ी संख्या में केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारी तथा शिक्षक हिस्सा लेंगें। 

इस अवसर पर *राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद के अध्यक्ष कामरेड हरि किशोर तिवारी* ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद व इससे सम्बद्ध यूनियनें/ एसोसिएषन विगत् 16 मई से उत्तर प्रदेष के 35 जनपदों में पेंषन-रथ यात्रा निकाल चुकीं हैं, जिसको केन्द्रीय कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों, षिक्षकों व सामाजिक संगठनों का प्रबल समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंनें कहा कि *कल की हुंकार रैली उपरान्त संसद घेराव का कार्यक्रम* भी तय किया जायेगा। अतः राज्य सरकार व केन्द्र सरकार को इस सम्बन्ध में गम्भीरता से विचार कर गारन्टीड पेंषन की घोशणा करना चाहिए। 

प्रेस कान्फ्रेंस को कन्फेडरेषन के केन्द्रीय संयोजक, कामरेड एस0बी0सिंह यादव, मोर्चा के प्रान्तीय संयोजक कामरेड आर0के0पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद के महामंत्री कामरेड *शिव बरन सिंह यादव,* आयकर कर्मचारी महासंघ के महामंत्री कामरेड बृजेष यादव तथा उत्तर प्रदेष प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कामरेड सुशील पाण्डेय, प्रान्तीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल संघ कामरेड योगेश त्यागी तथा  डॉ नरेष व ए0आई0आर0एफ0 के जोनल सचिव कामरेड एस0यू0 शाह, एन0आर0एम0यू0 के मण्डल अध्यक्ष श्री विभूति मिश्रा, मंडल मंत्री अनूप बाजपेई, षैलेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह व एन0ई0आर0एम0यू0 के मंडल मंत्री श्री आर0एन0गर्ग ने भी प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...