Skip to main content

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

 



निकाय अध्यक्षों के सम्मान के बहाने वैश्य समाज ने दिखाई ताकत

यूपी में सवा दो लाख पौधे लगाने का संकल्प 


लखनऊ,  अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य समाज के 7 महापौर और लगभग 143 पालिका व पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के बहाने वैश्य समाज ने अपनी ताकत दिखायी।  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा. नीरज बोरा की अगुवाई में वैश्य समाज ने राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक एवं संगठन की अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में तीन संकल्प पारित हुए जिसमें प्रत्येक जनपद में तीन हजार पौधे लगाने, महिला इकाई द्वारा जनपदवार तीज के भव्य आयोजन करने तथा युवा इकाई द्वारा जनपदवार बिजनेस कार्ड एक्सचेंज कार्यक्रम कराया जाना सम्मिलित था।



मुख्य अतिथि एवं संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि जीत जितनी बड़ी उतनी ही बड़ी अपेक्षाएं लेकर आती है और उससे भी ज्यादा जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा आप हमारे समाज के एम्बेसडर हैं, क्योंकि आपके कार्यों से समाज की छवि बनती है।

समारोह को सम्बोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में वैश्य समाज का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने देश की रक्षा व्यवस्था, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा की। मोदी व योगी की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने बुधवार को कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि आज सरकार ने भामाशाह जयंती को व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। श्री नन्दी ने अपने संघर्ष और उसमें समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए अपील किया कि मुखर होकर हमें समाज और देश की बेहतरी के लिए काम करना होगा।

स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दानवीर भामाशाह को याद किया तथा वणिक समुदाय को नरम स्वभाव वाला संस्कारवान बताया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डा. नीरज बोरा ने निकाय अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में मिले जनादेश का सम्मान करते हुए आप सबको पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से ऐसे काम करने होंगे जिससे जनविश्वास बना रहे।

कार्यक्रम को संगठन के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री व विधायक अनुपमा जायसवाल, मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल, बरेली के विधायक संजीव अग्रवाल, शोहरतगढ़ के विधायक मोहन वर्मा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष नटवर गोयल आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता एवं स्क्वाड्रन लीडर राखी अग्रवाल ने किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल सोनू ने सबका आभार व्यक्त किया। आईवीएफ लखनऊ महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने सभी अतिथियों को पगड़ी और मोतियों की माला भेंट की। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अटल गुप्ता, रमेश अग्रहरि, डा. दिलीप सेठ, जगमोहन गुप्ता, के.डी.अग्रवाल, प्रदेश महामंत्रीगण डॉ.अनिल गुप्ता, शिवकुमार सोनी, जितेन्द्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार देवी प्रसाद गुप्ता, अजय जायसवाल, उमाशंकर गुप्त, दिनेश चौरसिया, के.सी.गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता शिमला परिवार के साथ ही वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारीगण, संगठन के जिलाध्यक्षगण उपस्थित रहे। लखनऊ महानगर की महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, युवा अध्यक्ष अनुराग साहू आदि अपनी कार्यकारिणी के साथ व्यवस्था में सहभागी रहे।



अभिनन्दन से अभिभूत हुए निकाय प्रतिनिधि :

प्रदेश के कोने कोने से आए नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष अपने स्वागत सम्मान से अभिभूत दिखे। इसमें लगातार चार बार, तीन बार और दो बार रहे निकाय अध्यक्षों की संख्या ज्यादा रही। इस बार निकाय चुनाव जीते वैश्यों में अधिकांश भाजपाई और  तकरीबन बीस प्रतिशत अध्यक्ष निर्दलीय विजेता हुए हैं। सम्मानित होने वाले अध्यक्षों में नगर पालिका मीरजापुर से श्यामसुंदर केसरी, गोपीगंज से जितेन्द्र गुप्ता,  मुंगराबादशाहपुर से कपिल मुनि, पडरौना से विनय जायसवाल, सुल्तानपुर से प्रवीन अग्रवाल, उतरौला से सविता गुप्ता, बिन्दकी से राधा देवी साहू, महोबा से डॉ. सन्तोष चौरसिया, कोंच से प्रदीप गुप्ता, जालौन से नेहा मित्तल, ललितपुर से सरला जैन, औरैया से अनूप गुप्ता, बांगरमऊ से रामजी गुप्ता, चन्दौली से लता खिलाड़ी, बहजोई से राजेश शंकर राजू, मैनपुरी से संगीता गुप्ता, पीलीभीत से आस्था अग्रवाल, पूरनपुर से शैलेन्द्र गुप्ता, उझानी से पूनम अग्रवाल, दातागंज से नैना गुप्ता, नवाबगंज से प्रेमलता राठौर, पुवायां से संजय गुप्ता प्रमुख रहे जबकि नगर पंचायत अध्यक्षों में ज्ञानपुर से घनश्याम दास गुप्ता, फूलपुर से राम आशीष बरनवाल, दोहरीघाट से विनय जायसवाल, घोसी से मुन्ना प्रसाद गुप्ता, उस्का बाजार से मंजू जायसवाल, कादीपुर से आनन्द जायसवाल, मुसाफ़िरखाना से ब्रजेश गुप्ता, अशरफपुर कछौछा से ओमकार गुप्ता, रुपईडीहा से डा. उमाशंकर वैश्य, खखरेरू से ज्ञानचंद केसरवानी, तिन्दवारी से सुधा साहू, सुमेरपुर से धीरेन्द्र शिवहरे, कदौरा से अर्चना शिवहरे, अटसू से इन्दु गुप्ता, लखना से गणेश शंकर पोरवाल, महाराजगंज से सरला साहू, सलोन से चन्द्रशेखर रस्तोगी, परशदेपुर से विनोद कुमार कौशल, सासनी से राजीव वार्ष्णेय, घिरौर से यतीन्द्र कुमार जैन, बरनाहल से शशि गुप्ता, विलसंडा से दिनेश गुप्ता, बरखेड़ा से श्यामबिहारी भोजवाल, बहुआ से रेखा वर्मा, कौशाम्बी से रागिनी देवी आदि प्रमुख थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...