Skip to main content

कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ० संजय निषाद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए



निषाद पार्टी, सुप्रीमो एवं मा० कैबिनेट मंत्री(मत्स्य विभाग) उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी ने आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिकरत की। 

आज सुबह 09:30 बजे श्री निषाद जी ने गोमती हैचरी को प्रदेश की प्रथम अत्याधुनिक हैचरी के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया। श्री निषाद जी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की बुकलेट का लोकार्पण भी किया। श्री निषाद जी की मौजूदगी में प्रदेश में चिताला एवम पाब्दा प्रजाति की मछली के विकास के किये राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संधान ब्यूरो एवं मत्स्य विभाग उ०प्र० के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए। श्री निषाद जी ने आज अपने जन्मोत्सव के अवसर पर गोमती हैचरी में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर मत्स्य जीवी सहकारी संघ के अध्यक्ष, उ०प्र० मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव मत्स्य विभाग भी मौजूद रहे।

दोपहर 02 बजे श्री निषाद जी के नेतृत्व में कसरवल आंदोलन की 08 वी वर्षी पर *कसरवल आंदोलन स्मृति दिवस* के उपलक्ष्य में मॉल एवेन्यू निषाद पार्ट प्रादेशिक कार्यालय से शांतिपूर्ण पदयात्रा को निकालते हुए मॉल एवेन्यू स्तिथ सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास ACP और ACM को मा० प्रधानमंत्री जी, मा० गृहमंत्री जी, मा० मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन और धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। 

इस अवसर पर श्री निषाद जी ने बताया कि मछुआ समाज की एकता और अखंडता का प्रतीक है कसरवल आंदोलन साथ ही पूर्व की सरकार की विफलता और मछुआ विरोधी होने का भी प्रतीक है यह आंदोलन दिवस। उन्होंने कहा कि कसरवल आंदोलन निषाद समाज और  उन्हें प्रेरित करता है कि अपने हक-हकूक-अधिकारों के लिए किसी भी परिस्थिति में झुकना नही है क्योंकि झुकने से हम ककायर और लड़ने से हम शहीद हो जाते है। श्री निषाद जी मे कहा कि जिस प्रकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मछुआ समाज पर आरक्षण की आवाज उठाने को लेकर पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार ने लाठीचार्ज और फायरिंग की थी वो उनका मछुआ समाज विरोधी चेहरे को दर्शाता है। 



 श्री निषाद  ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार आज मछुआ समाज के हित में कार्य कर रही है। उनको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, चाहे फिर वो प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष, निषादराज बोट योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना समेत अन्य योजनाएं प्रदेश में संचालित है, जिससे प्रदेश के मछुआ समाज मे सर्वागीण विकास संभव है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...