Skip to main content

श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 20 जून को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा महामहोत्सव का आयोजन

 


सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा 20 जून 2023 मंगलवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री, उoप्रo, सरकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीयुत बृजेश पाठक जी, श्रीयुत केशव प्रसाद मौर्या जी, उपमुख्यमंत्री, उoप्रo सरकार को आमंत्रित किया गया है l*

    *प्रेस वार्ता मे श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के साथ-2 श्रीमान भोक्ता राम प्रभु जी एवं श्रीमान मधुस्मिता प्रभु जी, उपाध्यक्ष, श्री आनंद स्वरुप अग्रवाल जी, अध्यक्ष मन्दिर निर्माण समिति, श्री लाल बहादुर जी, वॉइस चेयरमैन फेस्टिवल कमेटी एवं जगन्नाथ जी की रथ यात्रा संचालन मे विशेष सहयोग करने वाले श्री रवि मालिक प्रभु जी उपस्थिति रहे*


*कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है:-*

*रविंद्रालय हाल, चारबाग, लखनऊ l*

*1- हरिनाम संकीर्तन अपरान्ह 02:00 बजे*

*2- प्रवचन एवं कथा - परम पूज्य भक्ति प्रचार परिव्राजक स्वामी जी महाराज के सानिध्य में अपरान्ह 02:30 बजे*

*3- आरती एवं रथयात्रा प्रारम्भ अपरान्ह 04:00 बजे*

*4- रथ यात्रा समापन सहारागंज माल रात्रि 08:00बजे*

*5- दिव्य प्रसादम (भंडारा ) 08:30 बजे*

*मुख्य आकर्षण*

-----------------------

*1- श्रीमती अचिंत्यरुपिणी माता जी के दिशा निर्देशन मे मुकुंदा रॉक बैंड की प्रस्तुति*

*2- हाथी, ऊँट, घोड़ा एवं विशेष साज-सज्जा से बनाये गए रथो पर भगवान जगन्नाथ जी, सुभद्रा महारानी, बलदेव महाराज एवं राम दरबार से यात्रा का विहंगम स्वरुप*

*3- सम्पूर्ण रथ यात्रा मार्ग में भगवान एवं भक्तों पर पुष्प वर्षा*

*4- सभी भक्तो का स्वागत चन्दन लगाकर, गुलाबजल एवं इत्र छिड़क कर किया जायेगा*

*5- रंगोंलियों के माध्यम से रथ यात्रा मार्ग की सजावट*

*6- सांस्कृतिक कार्यक्रम (IGF) इस्कॉन गर्ल्स फोरम की नृत्य प्रस्तुति*

*7- भगवान के विभिन्न स्वरुप मे भक्तों द्वारा दर्शन जैसे नारद मुनि, हनुमान जी आदि*

*8- छप्पन भोग के अंतर्गत 201 प्रकार का भोग श्री जगन्नाथ जी को अर्पित किया जायेगा*

*9- रथ यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा भगवान की आरती एवं जलपान वितरण किया जायेगा*

*10- श्री जगन्नाथपुरी, मन्दिर, उड़ीसा से आये  पंण्डो द्वारा तैयार किया गया स्वादिष्ट भोजन प्रसाद का भंडारा*


*रथ यात्रा मार्ग*

--------------------

*रथ यात्रा अपरान्ह 04:00 बजे रविंद्रालय चारबाग से प्रारम्भ होकर बासमंडी चौराहा से हीवेट रोड पर चलकर दाहिने कैंट चौराहा (बर्लिंगटन) से बांये नावेल्टी सिनेमा होते हुए सहारागंज माल पर समाप्त होंगी

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...