Skip to main content

मेदांता हॉस्पिटल ने जॉइंट रिप्लेसमेंट के बाद दर्द मुक्त जीवन हेतु, एक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन





लखनऊ,  मेदांता अस्पताल लखनऊ में गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को यह जानकारी दी गई कि ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के बाद कैसे वह अपने जीवन में नया बदलाव ला सकते हैं और दर्द मुक्त जीवन जी सकते हैं। इस कार्यक्रम का शीर्षक "रिवाइंड लाइफ़" रहा, जिसमें मरीजों, उनके परिजनों व चिकित्सकों समेत 100 से अधिक लोग शामिल हुए।

इस कार्यक्रम की शुरुआत एक मीडिया इंटरेक्शन के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसमें मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर, डॉ राकेश कपूर ने लोगों को ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के महत्व और इससे लोगों के जीवन में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉक्टर कपूर ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक सुरक्षित और प्रभावशाली प्रक्रिया है, जिसके द्वारा लोगों को जीवन में नई आस मिलती है और स्वतंत्रतापूर्वक भविष्य में वह जीवन जी सकते हैं, उन्होंने बताया कि जो लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस या जॉइंट से संबंधित समस्या से परेशान रहते हैं या फिर इस कारण उन्हें लगातार दर्द की समस्या बनी रहती है, वे लोग ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से दर्द निवारक जीवन जी सकते हैं।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में ऑर्थोपेडिक्स के डायरेक्टर डॉ धर्मेंद्र सिंह ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के बाद दर्द मुक्त जीवन जीने पर चर्चा की इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी प्रक्रियाओं से जुड़े हुए लाभों पर भी प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी मरीज के लिए बहुत ही लाभदायक और सफल प्रक्रिया है जिसके माध्यम से अधिकांश रोगी सर्जरी के कुछ ही महीनों के भीतर ही सामान्य जीवन जी सकते हैं।


इस कार्यक्रम में एक प्रसिद्ध आरजे के द्वारा अंताक्षरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें न केवल मनोरंजन किया गया बल्कि इसके माध्यम से लोगों को खुशहाल जीवन जीने का संदेश भी मिला।


इस कार्यक्रम का समापन एक सम्मान समारोह और रिवाइंड लाइफ वॉरियर्स की कहानियों से इंटरएक्टिव सीजन के साथ हुआ। जिसमें इन संघर्षशील प्रेरणादायक व्यक्तियों की कहानियों को साझा किया गया, जिन्होंने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के माध्यम से अपने जीवन को दर्द निवारक और लचीलापन बनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यहां उपस्थित अन्य सभी लोगों को भी नई प्रेरणा मिली।


इसमें एक रिवाइंड लाइफ वारियर ने कहा कि, मेरी सर्जरी से पहले मुझे इतना दर्द था कि मैं बहुत ही मुश्किल से चल पा रही थी। लेकिन मेरी सर्जरी के बाद अब मैं वो सब कुछ करने में सक्षम हूं, जो मुझे पसंद है। उन्होंने बताया कि अब मैं अपने पोते के साथ खेल भी सकती हूं और अपने पति के साथ बाहर टहलने भी जा सकती हूं।

एक अन्य रिवाइंड लाइफ वॉरियर ने भी अपनी कहानी साझा की और कहा कि, मैं सर्जरी से बहुत डरता था, लेकिन यह मेरे द्वारा लिया गया अब तक का सबसे अच्छा निर्णय था। मैं अपने नए जीवन को वापस पाने के लिए बहुत आभारी हूं।

ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद आप कैसे दर्द मुक्त जीवन जी सकते हैं इसको लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें कई अन्य रोगियों और उनके परिवारों के साथ, कई स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे, जिन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ, जीवन जीने की नई प्रेरणा भी मिली।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...