Skip to main content

चिनहट ग्राम धावा तहसील लखनऊ मेबाला जी महिमा इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी ने अवैध प्लाटिग से लोगो का करोड़ों रुपए हडपा

 




लखनऊ,आरोपी राज यादव पैसे मागने पर लोगो को डरा धमका रहा, एफआईआर के बाद फरार 

लखनऊ। राज यादव जैनपुर निवासी जो लखनऊ मे 9 जुपिटर रियल स्टेट कंपनी मे नौकरी 2015, 16 मे करता था। उसने 2017 में अपनी कम्पनी बाला जी महिमा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली। राज यादव और इनकी कम्पनी के लोगो ने चिनहट के पास ग्राम धावा तहसील लखनऊ मे खसरा नम्बर 455 बंजर जमीन के पेपर बनाकर शिवसिटी नाम से प्लाटिग करने लगे। इस जमीन पर एक शिवजी का मंदिर  अभी निर्माणाधीन है। ग्राहक जो जमीन खरीदते उसका पैसा बाला जी महिमा  इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड जिसके डायरेक्टर राज यादव है, कि कंपनी  से किसान को जाता था। कुछ लोगो ने रजिस्ट्री भी करा ली थी। जिसमें राज यादव गवाह है।

राज यादव की कंपनी में काम करने वाली महिला मोती देवी ने भी अपने कमीशन का दो लाख 25 हजार और दो लाख रुपए कैश कंपनी में प्लाट लेने के लिए दिया। कुल 4 लाख 25 हजार रुपए की जमीन खरीदी और अपने करीबियो को भी जमीन खरीदने के लिए कंपनी को जमीन के लिए पैसे दिलवाया। मोती देवी को बाद मे पता चला की यह जमीन खसरा नम्बर 455 पर न्यायालय द्वारा स्टे लिया गया है। उसे अपने साथ ठगी का ज्ञान होते ही उसने जिन लोगो को यहां पर जमीन खरीदने के लिए जिन लोगों से पैसे कंपनी को दिलवाये थे, उन सबको पता चला तो सब के होश उड गये की सालो की मेहनत की कमायी धोखाधडी मे चली गयी। मोती देवा व अन्य करीब 9 लोगों- सोनी पाल, नवीन गुप्ता, सुशील पाठक, बिन्दू देवी शशी मिश्रा इंदू देवी आदि ने मिलकर कम्पनी को पत्र लिखा और पत्र मे अपने पैसे की वापसी की बात कही। इसी बीच राज यादव ने कम्पनी के अन्य लोगो के साथ मिलकर आफिस मे सीसीटीवी कैमरे बाथरूम मेंं लगाकर मोती देवी की अश्लील फोटो और वीडिया बनाकर ब्लैक मेल करता रहा, शारिरिक शोषण करने के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा। मोती देवी ने बताया कि  राज यादव सिकंदर यादव व अभिषेक ने मिलकर मेरा शारीरिक शोषण किया। इन आरोपियों  के खिलाफ चार एफआइआर उच्च अघिकारियो की पड़ताल के बाद गोमती नगर थाने मे लिखी गयी। राज यादव पर पहले भी कई मामाले दर्ज है। राज यादव आरोपी ने अपना रसूख दिखाते हए जांच सीबीसीआइडी के यहां हस्तान्तरित करा ली। लोगो का करोडो रूपये राज यादव लेकर फरार है। पुलिस अब भी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पायी जिससे लोगों में आक्रोश है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...