Skip to main content

शालीमार गेट-वे मॉल में लगा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, ग्रीन और क्लीन एनर्जी पर जोर



 इलेक्ट्रिक वाहनों के स्वागत की अब मॉल्स भी कर रहे तैयारी

शॉपिंग करने और मूवी देखने वालों के लिए समय की होगी बचत


लखनऊ, इलेक्ट्रानिक व्हीकल के बढ़ते प्रयोग के चलते अब मॉल्स भी इसको लेकर तैयारी कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ के शालीमार गेट-वे मॉल ने राजधानी वासियों की सुविधा के लिए अपने पार्किंग एरिया में दो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस स्थापित किये हैं। इस पहल से शालीमार गेट-वे मॉल ग्रीन और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में अपना अहम योगदान सुनिश्चित कर रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से शालीमार गेट-वे मॉल में अपनी ईवी गाड़ियों से आने वाले शॉपर्स और सिनप्रेमियों बहुत बड़ी राहत मिलेगी। जब वे शॉपिंग कर रहे होंगे या कोई मूवी देख रहे होंगे, उस दौरान उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज हो रही होगी। अभी गेट-वे मॉल में एक सिंगल गन और एक डबल गन वाला ईवी चार्जिंग यूनिट लगाया गया है। जिनकी सहायता से हर रोज 6 से 8 ईवी गाड़ियां चार्ज की जा सकेंगी।


शालीमार कॉर्प के निदेशक श्री कुणाल सेठ ने बताया, " वर्तमान में पर्यावरण को लेकर तमाम चुनौतिया हमारे सामने, इसलिए पर्यावरण का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत के साथ ही हमारी पहली जिम्मेदारी है। इस दिशा में सरकार भी ग्रीन इनर्जी और क्लीन इनर्जी पर जोर दे रही है। उसी को ध्यान में रखते हुए शालीमार  गेट-वे मॉल में हमने अपने यहां आने वाले शॉपर्स और सिनेमा के दर्शकों की सुविधा के लिए यह पहल की है। टाटा पॉवर के सहयोग से यह इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की सुविधा शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अपना योगदान देना है बल्कि शॉपर्स और सिनेमा देखने वालों के लिए समय की बचत भी करना है। जितनी देर में वे शॉपिंग करेंगे या मूवी देखेंगे, उतने समय में उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज भी हो जाएगी।



उन्होंने बताया कि शालीमार गेट-वे मॉल की पार्किंग एरिया में लगे चार्जिंग स्टेशन पर शॉपर्स किसी भी स्मार्टफोन में "टाटा पावर ईज़ी चार्ज" ऐप डाउनलोड कर उसकी मदद से अपना वाहन चार्ज कर सकते हैं। चार्ज करने के लिए ग्राहकों को पहले क्यूआर कोड स्कैन कर "टाटा पावर ईज़ी चार्ज" मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। यदि अकाउंट नहीं है तो अकाउंट क्रिएट कर अपने टाटा पावर ईज़ी चार्ज खाते में शेष राशि जोड़ना होगा या अपने मौजूदा वॉलेट को लिंक करना होगा।


इसके बाद अपने वाहन को चार्जर के सामने दिए गए स्लॉट में पार्क करें। मोबाइल ऐप में चार्जर को ओपन कर चार्जर पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद चार्जर से चार्जिंग गन को अनलॉक कर चार्जिंग गन को वाहन से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद चार्ज करना शुरू करें" पर यस पर टैप करना होगा। कुछ ओटीपी आधारित चार्जर को मोबाइल में प्रदर्शित ओटीपी दर्ज करना होगा।


चार्जर स्क्रीन में दर्ज की गई राशि या यूनिट की खपत के बाद चार्जिंग अपने आप बंद हो जाएगी। इसके अलावा मोबाइल ऐप में "स्टॉप चार्जिंग" दबाकर चार्जिंग को बीच में रोका जा सकता है। चार्जिंग खत्म होने के बाद चार्जिंग गन को वापस होल्डर में रखें और पार्किंग एरिया खाली कर दें।


इन सभी चार्जर्स की स्थिति टाटा पावर ऐप पर रियल टाइम में तीन रंगों में प्रदर्शित होगी। उपलब्ध के लिए हरे, उपयोग में है के लिए नारंगी और ऑर्डर से बाहर के लिए ग्रे रंग में स्थिति प्रदर्शित होगी। इससे कोई भी उपयोगकर्ता जो वाहन को चार्ज करना चाहता है उसे चार्जर की वास्तविक स्थिति के बारे में पता चल जाएगा और वह शालीमार गेट-वे मॉल के परिसर में अपने वाहन के लिए चार्जिंग का प्लान कर सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...