Skip to main content

87 साल के बुजुर्ग की पैतृक संपत्ति पर भूमाफिया करना चाहते हैं कब्जा पीड़ित बुजुर्ग मुख्यमंत्री से कर रहे हैं मदद की गुहार



लखनऊ। सचिवालय से रिटायर्ड 87 साल के बुजुर्ग हीरा सिंह की बीघे की जमीन को भूमाफिया राम मिलन सिंह जबरन बैनामा करना चाहता है।इसको लेकर  ज्ञापन देकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री  से  गुहार लगाई लगाई है। भू माफिया के परेशान बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। मामला राजधानी के मोहनलालगंज तहसील में दाउदनगर का है। जहां खसरा संख्या 0268 की डेढ़ बीघे जमीन को भूमाफिया राममिलन सिंह पुत्र जगमोहन सिंह द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। विरोध जताने पर जमीन के असली मालिक बुजुर्ग हीरा सिंह को जानमाल की धमकी दी जा रही है। 87 साल की उम्र में हीरा सिंह ठीक से सुन भी नहीं पा रहे हैं और चलने में असमर्थ हैं। 

चार साल पहले पत्नी के इलाज के लिए हुआ था सौदा

बुजुर्ग हीरा सिंह अपनी और परिवार की जीविका पेंशन के भरोसे चला रहे हैं। 2019 में उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हुई तो उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। मजबूरी में उन्होंने अपनी जमीन को बेचने का निर्णय लिया। बुजुर्ग हीरा सिंह ने जमीन बेचने के लिए गांव के ही अपने पुराने जानने वाले राम मिलन सिंह से मुलाकात की। राम मिलन सिंह ने अच्छे रेट में जमीन को विकवाने का वादा किया और 60 लाख में सौदा तय किया गया। करार के मुताबिक अग्रिम भुगतान 5 लाख में तय हुआ और बाकी के 55 लाख 12 महीने के अंदर देने का वादा किया गया। लेकिन राम मिलन सिंह अपने वादे से मुकर गया और अग्रिम राशि भी नहीं दी ।  जबकि डेढ़ बीघा जमीन में से उसने 5 बिसवा जमीन बेच दी जिसमें राम मिलन सिंह को 3 लाख कमीशन के रूप में मिले।

बेटे की हो गई मौत

इस बीच अपनी पत्नी के इलाज की जुगत में लगे हीरा सिंह को 2021 में गहरा आघात लगा जब उनके पुत्र अरविंद सिंह की मृत्यु हो गई। उधर राम मिलन सिंह दबंगई दिखाते हुए जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाने लगा। इसके खिलाफ जनवरी 2022 में राम मिलन सिंह ने उल्टे हीरा सिंह को ही लीगल नोटिस भेज दी। 

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

लीगल नोटिस के बाद जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि पूरी जमीन का विक्रय मात्र 4 लाख ही दिखाया गया है। हीरा सिंह ने तहसील से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट की सर्टिफाइड कॉपी भी निकलवाई। जिसमें राम मिलन सिंह के द्वारा फ्रॉड किए जाने का खुलासा हुआ। राम मिलन सिंह ने धोखा देकर चार लाख वाले रजिस्टर्ड एग्रीमेंट में सिग्नेचर करा लिए। राम मिलन सिंह के फ्रॉड का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि कोई 60 लाख रुपए की कीमत वाली जमीन को 4 लाख में कैसे बेचेगा। 

बहू के नाम करनी चाही जमीन तो करवा दिया खारिज

अपने इकलौते बेटे की मृत्यु के बाद हीरा सिंह ने कोई और सहारा न होने पर अपनी बहू के नाम जमीन करानी चाही तो राम मिलन सिंह ने आपत्ति लगाकर उसको भी खारिज करवा दिया। अब राममिलन सिंह झूठा केस बना कर हीरा सिंह पर दबाव बना रहा है कि कुल राशि 4 लाख रुपये में से शेष 2 लाख में ये ज़मीन उसको दे दे।

दर दर लगा रहे गुहार

अपने इकलौते बेटे को गंवाने के बाद अपनी  विधवा बहू को लेकर हीरा सिंह दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हो रहे हैं। इस मामले में हीरा सिंह ने कार्यवाही के लिए एसीजेएम 6 कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर भी न्याय की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...