Skip to main content

कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद जी की जनपद लखनऊ में की प्रेस वार्ता

 


शनिवार को मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ० संजय कुमार निषाद जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के आत्मबाल सखा महाराज गुह्यराज निषाद जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास 01 विक्रमादित्य मार्ग पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि चैत्र के इस पावन महीने में निषादो के सिरमौर महाराज गुह्यराज निषाद जी का जन्म चैत्र शुक्ल पंचमी के दिन हुआ था। इस वर्ष दिनांक 26 मार्च को श्रृंगवेरपुर धाम, जनपद प्रयागराज में निषाद पार्टी और पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के आपसी तालमेल और सहयोग से महाराजा गुह्यराज निषाद जी का भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। देश-प्रदेश ही नही बल्कि विदेश के लोग भी कल रविवार को श्रृंगवेरपुर धाम पर पहुचेंगे और त्रेता में जिस प्रकार भगवान श्री राम और महाराज निषाद राज का मिलन हुआ था उसका चित्रण सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसका निषाद समाज ही नही अन्य वर्ग जो प्रभु श्री राम और निषाद राज में आस्था रखते हैं वो इस अद्धभुत पल का साक्षी बनेगा। श्री निषाद जी ने बताया कि श्रृंगवेरपुर धाम भगवान राम और निषाद राज जी की मिलन स्थली के साथ साथ प्रभु श्री राम को नदी के पार उतारने का भी साक्षी स्थल जिस प्रकार नत्था लाल केवट जी द्वारा प्रभु श्री राम को वनवास के दौरान निषाद समाज ने मदद की थी उसकी साक्षी स्थली भी है श्रृंगवेरपुर धाम। 

      श्री निषाद जी बताया कि आजादी पहली बार कोई राज्य सरकार इस प्रकार का भव्य आयोजन महाराजा गुह्यराज निषाद जी के जन्मोत्सव पर कर रही है। उन्होंने कहा की पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी बतौर मुख्यातिथि कार्य्रकम में शिरकत करेंगे। श्री निषाद जी ने बताया कि बैठक में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जयंती को विशाल एवं भव्य बनाने का निर्देश दिया गया है जिसे पर्यटन विभाग और निषाद पार्टी  एवं बीजेपी सफल बनाने में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार मछुआ समुदाय के हित में जो भी बड़े कदम उठाने होंगे उसको जरूर उठाये जायेगे, चाहे फिर वो प्रयास निषाद संस्कृति को बचाने के लिए हो या आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक हित के लिए हो, प्रदेश सरकार मछुआ समाज के सर्वागीण विकास के लिए कटिबद्ध है।




Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...