Skip to main content

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पहुंचे शालीमार गेट वे मॉल , शालीमार गेट वे मॉल में मूवी मैक्स की जल्द होगी शुरुआत

 



"शालीमार गेटवे" - शॉपिंग, व्यंजनों और जश्न का लुत्फ उठाने के लिए लखनऊवासियों का नया डेस्टिनेशन

लखनऊ : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन शालीमार गेट वे मॉल के लॉन्च  व मॉल में ही शीघ्र ही आरंभ होने वाले 6 स्क्रीन के मल्टीप्लेक्स मूवी मैक्स की घोषणा के अवसर पर लखनऊ में थे। इस अवसर पर शालीमार कॉर्प के डायरेक्टर श्री कुणाल सेठ, डायरेक्टर श्री जाहिद मसूद आदि मौजूद थे।

शालीमार कॉर्प के निदेशक श्री कुणाल सेठ ने जानकारी देते हुए कहा कि आलमबाग बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन से सीधा जुड़ा हुआ शालीमार गेटवे शहर के बीचों बीच स्थित है। ये प्रदेश का पहला ऐसा मॉल है जिसमें मेट्रो से उतर कर सीधे मॉल में प्रवेश किया जा सकता है। ये पीपीपी माडल पर बना प्रदेश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें बस अड्डा, मॉल, होटल और मल्टीप्लेक्स की सुविधा है।  यहां एयरपोर्ट से ड्राइविंग कर केवल 20 मिनट में पहुंचा जा सकता है और हजरतगंज से मेट्रो की सवारी करके भी मॉल तक सुगमता से पहुंचा जा सकता है। 

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि जल्द शुरू होने वाले  6-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स मूवी मैक्स में करीब 1219  दर्शकों के बैठने की क्षमता है और ये मूवी-प्रेमी दर्शकों को सिनेमा देखने का एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा, मॉल के विशाल परिसर में 100 से अधिक कमरों वाला एक शानदार होटल भी शीघ्र ही आरंभ होने वाला है, जो बाहर से आने वाले आगंतुकों और पर्यटकों को जरूरी व आरामदेह सुविधाओं के साथ ठहरने की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

शालीमार गेटवे मॉल के 6 लाख से अधिक वर्ग फुट के स्पेस में अलग अलग सेगमेंट के फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड मौजूद हैं। मॉल के हर हिस्से को इस बारीकी के साथ डिज़ाइन कर सुनिश्चित किया गया है कि यहां आने वाले हर शॉपर को ख़रीदारी के साथ-साथ और भी आनंददायक अनुभव प्राप्त हों।  मॉल में देश के प्रतिष्ठित रिटेल ब्रांड्स लाइफस्टाइल, वेस्टसाइड, ट्रेंड्ज़, सैमसंग, मैक्स, इंडियन टेरेन, बीबा, शुगर, लेंसकार्ट, मदर केयर, स्मार्ट बाज़ार, सफारी आदि के आउटलेट्स स्थित हैं।


मॉल हमेशा व्यस्त रहने वाले आलमबाग जैसे क्षेत्र में आरामदेह पार्किंग के लिए जरूरी सुविधा भी प्रदान कर रहा है।  शालीमार गेटवे परिसर में खरीदारी और आराम के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मॉल में ड्यूल-लेवल पार्किंग सुविधा का निर्माण किया गया है, जिसे 800 से अधिक व्हीकल्स की पार्किंग करने के लिए बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...