Skip to main content

राष्ट्रीय वैश्य परिषद द्वारा वैश्य सम्मेलन एवं होली मंगल मिलन समारोह का हुआ आयोजन


लखनऊ,राष्ट्रीय वैश्य परिषद द्वारा वैश्य सम्मेलन एवं होली मंगल मिलन समारोह मानस भवन रामलीला मैदान डालीगंज लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

 समारोह का शुभारंभ विराज सागर दास गुप्ता जी चेयरमैन बीबीडी ग्रुप व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया । विराज दास गुप्ता ने कहा भारत त्योहारों का देश है , जिसमें होली का अपना एक अलग ही महत्व है आपसी  मतभेद तथा गिले - शिकवे भुलाकर आपसी प्रेम और भाईवारा की ओर अग्रसर करने वाला है , रंग भरा त्यौहार जिस तरह से प्रकृति के सात रंग है उसी प्रकार आप सभी कर जीवन सुख शांति और समृद्धि के रंगों से रंग जाए । अमित गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा जिस समय समाज की पहचान वैश्य शब्द से थी , तब देश सोने की चिड़िया कहलाया वैश्य समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है । समुद्रगुप्त चंद्रगुप्त केंद्र गुप्त , धर्म गुप्त , चंद्रगुप्त द्वितीय , के समय राष्ट्र ने सर्वाधिक गुप्त काल के समय में तरक्की की थी विश्व में अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व समाज से थे ।



 आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हिंदू समाज को संगठित करने का काम अशोक सिंघल जी ने किया । समाजवाद की परिभाषा स्वयं पर अनुपालन कर और दूसरे को प्रेरणा दी वह डॉ . राम मनोहर लोहिया वैश्य समाज थे । समाज में सामाजिक क्षेत्र में शैक्षिक क्षेत्र में धार्मिक क्षेत्र में आर्थिक क्षेत्र में किसी भी क्षेत्र में अगर योगदान देखेंगे तो वैश्य समाज का सर्वाधिक योगदान देखने को मिलता है । देश की आजादी से लेकर राष्ट्र की तरक्की में सबसे बड़ा योगदान वैश्य समाज का है । समस्त वैश्य उप वर्गों से ऊपर उठकर वैश्य समाज को मजबूत करने का काम करना चाहिए । वैश्य समाज को एक उप वर्ग से दूसरे उप वर्ग में रोटी बेटी के संबंध स्थापित करेंगे तभी समाज की एकता प्रदर्शित हो पाएगी । 


 राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के लिए पूरी ताकत से लड़ाई करे तथा सभी वैश्य समाज के लोगों से अपील की सत प्रतिशत मतदान के लिए समाज को जागृत करें आने वाले चुनाव में पहले मतदान फिर जलपान इस नारे को संकल्पित करने का कार्य करे । संयोजिका जय श्री प्रिया गुप्ता ने होली की शुभकामनाओं के साथ आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया । समारोह का संचालन अरविंद केसरवानी प्रदेश महामंत्री ने किया । इस अवसर पर रविदास मल्होत्रा ( विधायक ) मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड मा . मनीष अग्रवाल ( प्रदेश अध्यक्ष  ) मा . घनश्याम अग्रवाल गुड्डा ( प्रमुख समाजसेवी ) मा . अनिता अग्रवाल ( सदस्य बाल संरक्षण आयोग ) सहसंयोजक- रश्मि जयमबाल प्रदेश उपाध्यक्ष ( प्रभारी लखनऊ ) , संदीप अग्रवाल युवा प्रदेश संयोजक , राकेश अग्रवाल सलाहकार , राहुल वार्ष्णेय उपाध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता कमलापुरी उपाध्यक्ष . दीपक अग्रहरी उपाध्यक्ष , मयंक गुप्ता सीए मंत्री युवा कार्यकारिणी ऋषभ गुप्ता महानगर अध्यक्ष अविरल जयसवाल उपाध्यक्ष , आशीष कौशल मंत्री , रोहित गुप्ता मीडिया प्रभारी , महिला कार्यकारिणी लखनऊ मोना वाष्र्ष्णेय महानगर अध्यक्ष , रेनू जायसवाल महानगर उपाध्यक्ष , साधना गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष , डॉ . अंजू वार्ष्णेय महानगर उपाध्यक्ष , नीतू जयसवाल महामंत्री , रागिनी पूजा जयसवाल संगठन मंत्री , सोनी गुप्ता नगर कार्य समिति सदस्य महिला , महेश राठौर , अखिलेश जयरावाल एडवोकेट , अरुण गुप्ता ( पूर्व उपाध्यक्ष कैंटोनमेंट बोर्ड ) डॉ . पी . एस . जायसवाल ( पूर्व सभासद ) चंद्रप्रकाश गोयल डॉ . अनिल गुप्ता , अशोक गुप्ता , संगम लाल गुप्ता , रितेश गुप्ता , उमा शंकर , गुरु प्रसाद गुप्ता , जगदीश अग्रहरी , मुकेश गुप्ता , रिंकू गुप्ता , रेनू जयसवाल , किरण रस्तोगी , शिवम राठौर के . पी . गुप्ता , संगम लाल गुप्ता , लोगों सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने सहभागिता की

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...