Skip to main content

राजधानी लखनऊ में इनरव्हील क्लब का 38 वां मंडली अधिवेशन मंथन हुआ संपन्न



  इनरव्हील क्लब का 38वां मंडलीय अधिवेशन *मंथन*लखनऊ में हुआ, जहां मंडल के किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं नए जोश और जिम्मेदारी के साथ आगे का सफर की रूपरेखा तैयार की गई। यह डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉक्टर वर्षा विनय कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट डॉक्टर सुरजीत कौर थी। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई स्वागत नृत्य इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की सदस्याओं ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आगाज वर्षा विनय कुमार जी ने किया इनरव्हील की प्रार्थना मंडलीय सचिव प्रिया नारायण ने करवाई। सभी का स्वागत कन्वीनर पीडीसी अल्का बंसल जी ने किया।



होस्ट क्लब की अध्यक्षा दीक्षा जैन ने अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया। सभी इनरव्हील क्लबों की अध्यक्षों ने मिलकर फ्लैग मार्च  किया।  सभी इनरव्हील के झंडों को लेकर एक कतार में बहुत सुंदर तरीके से उठाए हुए चली। लखनऊ के सभी इनरव्हील क्लबों के जॉइंट प्रोजेक्ट सुरजीत कौर जी के कर कमलों द्वारा उद्घाटित किए गए।


 इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा द्वारा किए गए प्रोजेक्ट का भी अवलोकन सुरजीत जी ने किया जिनमें कैंसर अस्पताल में सब्जी का चौपर दिया गया, मानसिक रूप से विमंदित बच्चों के लिए चेतना स्कूल में 20 मेजें  दी गई। गांव की लड़कियों को हजार सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। अंधे बच्चों को स्पोर्ट शूज और मोज़े दिए गए। एक गर्भवती स्त्री की मदद के लिए ₹15000 दिए गए। चार पंखे प्राथमिक विद्यालय में  दिए गए। अनीमिया पीड़ित बच्चों को हॉर्लिक्स  दिया गया । अनाथ  छोटे बच्चों को  डायपर  दिए गए । आई डब्ल्यू सी प्रेरणा स्टिचिंग सेंटर की महिलाओं से कपड़े के पाउच खरीदे गए।



परफॉर्मेंस के लिए लड़कियों को  नए कपड़े दिए गए। कार्यक्रम में तीन तरह की प्रतियोगिताएं रखी गई । 1.कोलाज मेकिंग जिसका आंकलन किरण चावला एवं पूनम गुलाटी ने किया,2. पॉटरी मेकिंग प्रतियोगिता को जज श्रीमती अर्चना अग्रवाल ज्ञान लता जी ने किया 3. वीरांगना का आकलन सोनम सिन्हा जी ने किया।



 अत्यधिक सुंदर एवं सफल कार्यक्रम की प्रोग्राम चेयरमैन प्रियंका भार्गव थी एवं व्यापारिक सेशन की एमओसी MOC सोनम सिन्हा थी। कार्यक्रम में शामिल करीब 200 से ऊपर सदस्याएं  लखनऊ  वाराणसी प्रयागराज एवं अन्य यूपी के शहरों  आई थी।



सुरभि समीक्षा शालू छाया शालिनी पूजा प्रियंका राखी अनुभा प्रीति भारती जैन अपर्णा निवेदिता गरिमा  इत्यादि मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...