Skip to main content

राजधानी लखनऊ में संपन्न हुई अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की बैठक



अखिल भारतीय  सर्वजन हित पार्टी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० श्याम नारायण चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , जिसमें उन्होने कहा कि सर्वजन का संदेश जन - जन में पहुँचाया जाये , जिससे राष्ट्र और समाजहित सुनिश्चित हो सके । प्रमुख महासचिव वीरेन्द्र मिश्र ' विरही ' ने कहा कि सनातन में भारत और भारतीयता सन्निहित है अतः इसकी सुरक्षा हमारा दायित्व है । महासचिव दयाशंकर पाण्डेय ने आज की विकृत राजनैतिक परिदृष्य के पटाक्षेप पर बल दिया वही राष्ट्रीय संरक्षक के ० सी ० पाण्डेय जी ने पार्टी को जन - जन तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए चुनावी समर में उतरने की घोषणा की । प्रदेश अध्यक्ष हौसला प्रसाद शुक्ल ने गाँव - गाँव में पार्टी की सदस्यता चलाने पर बल दिया । विशेष आमंत्रित सदस्या श्रीमती साधवी शशि लता मिश्रा , सनातन धर्म एवं नारी सुरक्षा पसर विशेष बल दिया । राष्ट्र समाज को एक सूत्र में पिरोकर सबका साथ - सबका विकास , सबका विश्वास का सिद्धान्त कार्य रूप विषयों पर सर्वानुमति बनाकर प्रस्ताव पारित किया गया । राष्ट्र की समृद्धि , शान्ति , लाने पर अन्य वक्ताओं ने बल दिया । निम्न सद्भाव , सुरक्षा , कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया । सर्वजनहित पार्टी सभी चुनावों में पूरे दमखम समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने की शिक्षा , स्वास्थ्य 7 के साथ उतरने का निर्णय की । हमारा सिद्धान्त है कि एक देश एक विधान , हर भारतीय को धार्मिक आजादी , समय से न्याय , समय से काम , सरकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन , आतंकवादी , नक्सलवाद , जातिवादी , भाषावाद , क्षेत्रवाद , मिटाकर देश और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया । आर्थिक विकास , सामाजिक सुरक्षा , सीमा सुरक्षा , महगाई , बेरोजगारी , वृद्ध , बाल , युवा और नारी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया । सत्ता में आने पर पार्टी रामराज्य की परिकल्पना को पूरा करेंगी । आरक्षण नहीं अमीरों , संरक्षण सभी गरीबों के उद्घोष के साथ धन्यवाद ज्ञापित कर पिछली बैठक की स्तुति को मंजूरी देते हुए बैठक का समापन किया गया । इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी दिलीप तिवारी , मण्डल अध्यक्ष सुनील पाण्डेय , अमरजीत पासवान , शिव प्रताप शुक्ल , राहुल सिंह , पंचानन पाण्डेय , जज्जू बाबू , गोपाल मिश्र , सुन्नी पाण्डेय , सनातन पाण्डेय , रविन्द्र तिवारी प्रीतेश त्रिपाठी सुधीर पाण्डेय फरसा बाबा बालकृष्ण शुक्ला अमर त्रिपाठी आदि तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...