Skip to main content

झारखण्ड के नन्हें खिलाड़ियों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के नन्हें खिलाडियों को दौड़ में पिछाड़ा



ओड़िशा व तेलंगाना के बीच गाँव के नन्हें-नन्हें पहलवानों के मध्य जोर दार संघर्ष

कर्नाटक से जम्मू व हिमाचल तक के नन्हें खिलाड़ियों ने लम्बी कूद में जोरदार प्रदर्शन किया

 

लखनऊ। एकल अभियान सम्पूर्ण भारत के ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के 1 लाख से अधिक गाँवों में समग्र विकास हेतु विगत 33 वर्षों से प्रयत्नशील है। भारत सरकार द्वारा 2017 का गाँधी शान्ति पुरस्कार प्राप्त यह अभियान भारत के 340 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक चल रहे एक लाख से अधिक एकल विद्यालयों द्वारा पंचमुखी षिक्षा के माध्यम से समाज जागरण का सफल प्रयास किया जा रहा है। 

 माधवेन्द राष्ट्रीय महामंत्री एकल अभियान जी को विचार आया कि क्यों न अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में तिरंगा फहराने हेतु ‘‘गाँव-गाँव प्रतिभा खोज’’ का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाय जिससे भारत के जन-जन में यह आस्था जगाई जा सके कि ‘‘यदि खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’’। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर इस वर्ष से ग्रामीण व वनवासी बच्चों मे छिपी खेल प्रतिभा का विकास करने व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्षन का अवसर प्रदान करने के उद्देष्य से भारतीय खेलों के आयोजन का प्रयास किया गया है। साथ ही गाँव-गाँव में चल रहे एकल विद्यालय खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में स्थापित हों यह संकल्प किया गया है। बिना किसी उपकरण के खेल खेला जाय और ग्रामीण बनवासी बच्चे खेले इस परिकल्पना को साकार करने हेतु लम्बे समय से इस कार्य चल रहा है इसका परिणाम आज सामने है।



इसके अन्तर्गत देश के एक लाख विद्यालय ग्रामों एवं पड़ोस के 3 अन्य सम्पर्कित ग्रामों के खिलाड़ियों में से 32 खिलाड़ियों की टीम चुनकर, उनके विकास खण्ड स्तर, जनपद स्तर व प्रदेष स्तर पर खेल समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें अभ्यास हेतु किसी विषेष सहायक सामग्री की आवष्यकता नहीं पड़ती है। एथलेटिक्स-के अन्तर्गत बालक/बालिकाओं हेतु 50 मी0, 100 मी0, 200 मी0, 400 मी0 एवं 600 मी0 की दौड़, लम्बी कूद व ऊँची कूद। कुष्ती-केवल बालक भार वर्ग-25 किलो, 28 किलो, 32 किलो, 35 किलो, 38 किलो, 42 किलो, व 45 किलो। कबड्डी केवल बालक खिलाड़ियों हेतु प्रारम्भ की गई है।

आज दिनाँक 05 फरवरी, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे खेल-कूद समारोह के उद्घाटन सत्र मे मंच का संचालन खेल कूद समारोह के संयोजक मनोज मिश्रा ने किया मुख्य अतिथि उप मुख्य मन्त्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात 27 टीमों का  भव्य अभिवादन संचलन मे खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया।  प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव को पूर्व से प्रज्वलित मशाल खिलाडियों द्वारा सौंपी गई जिसे खेल मंत्री ने मंच पर मशाल को खेल समारोह चलने तक स्थापित किया। खेलमंत्री ने खेल मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जाकर शपथ ग्रहण कराया। तत्पष्चात उप मुख्य मन्त्री केशव प्रसाद मौर्य एवं  गिरीष चन्द्र यादव  ने खेल रीत रिवाज के अनुसार आसमान में गुब्बारे छोड़ कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  राज्य खेल मन्त्री  गिरीश चन्द्र यादव ने मंच पर आकर  आगंतुक खिलाड़ियों को आशीर्वचन दिया जिसमें मंत्री जी ने बताया कि  खेलोगे कूदोगे तो मिलेगा रोजगार,इसी भावना के साथ सभी खिलाड़ी खेल को खेलें। उत्तर प्रदेष सरकार नें खिलाड़ियों के लिए सभी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान किया। खिलाड़ी कोटे की बची हुई भर्तियों में शीघ्र से शीर्घ पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है अभी हाल में सीधी भर्ती द्वारा खिलाड़ी  ललित उपाध्याय को उपपुलिस अधीक्षक तथा विजय यादव को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त कराया गया है खेल नीति के अन्तर्गत खेल प्राधिकरण के गठन की कार्यवाही चल रही है अभी तक देश में कोई विश्वविद्यालय  नहीं था अब उत्तर प्रदेष में एक भी राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय मेरठ में 1000 करोड से बन रहा है। परन्तु  प्रधानमत्री  के खेल को बढ़ावा देने हेतु यह सब डबल इंजन की सरकार का परिणाम है। इस समारोह के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा के पश्चात रंगारंग लोक नृत्य की प्रस्तुति एवं 400 मीटर दौड़ के साथ इस खेल-कूद समारोह का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री  द्वारा हुआ। उप मुख्यमन्त्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि किसी भी एकल अभियान के कार्यक्रम में सम्मलित होने का अवसर प्राप्त होता है तो मैं प्राथतिकता देता हॅूं और कहा कि उ0प्र0 की 25 करोड़ जनता की ओर से स्वागत एवं अधिनन्दन करता हॅू। आज सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उनको प्रणाम कर उनके द्वारा रचित दोहें की अर्थ व मार्ग दर्शन को पूरा करने का आह्वान करता हॅू जिससे डबल इंजन सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास चरित्रार्थ हो सके। देश के  प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वरूप इन खिलाड़ियों में माध्यम से उत्तर प्रदेष के लखनऊ में मिल रहा है। भारत सबसे बड़ी अबादी वाला देष  है विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पुरस्कार भी मिलने चाहिए। इसका मुख्य कारण खिलाड़ियों को अवसर की कमी इसे दूर करने के लिए सरकार द्वारा किया जा रहा है एकल अभियान संगठन के द्वारा 27 प्रान्तो एवं सम्भागों से आये हुए छोटे-छोटे खिलाड़ी बच्चों को देख कर अभिभूत हूॅं अभी हाल में सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों कों अवसर मिल रहा है मेरा विचार है कि विषेष तौर पर परम्परागत  भारतीय खेलों को बढ़ावा दिया जाए जिसमें एकल की महती भूमिका है।  भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने पूर्वी भारत पष्चिम भारत, उत्तर भारत व दक्षिण भारत के बच्चों से मिलकर हर्ष व्यक्त किया और कुश्ती तथा कबड्डी खेल का शुभारम्भ भी किया। कुश्ती में भार वर्ग के अनुसार 27 टीमें भाग ले रहीं हैं प्रथम कुस्ती भार 25 कि0ग्र0 चन्द्रदर्षन पूवी उत्तर प्रदेषद्ध व मोहित दक्षिण झारखण्डद के बीच हुई जिसमें चन्द्रदर्षन पूर्वी उत्तर प्रदेष विजयी रहे। कबड्डी खेल की प्रथम टीम उत्तर बिहार और दसरी टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें उत्तर बिहार ने दक्षिण पूर्वोत्तर को चित किया। श्याम जी गुप्त देव लोक अशोक सिंघल जी के प्रतिनिधि, संस्थापक सदस्य एकल अभियान ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गीता को समझना है तो खेल के मैदान में आओ, कुछ बच्चे औलम्पिक में जाएं और स्वर्ण पदक लाएं।उन्होंने कहा कि सांसद या विधायक बनने के लिए हल चलाना सीखना होगा। यह देश  में परिवर्तन की शुरूआत है। एकल अभियान से पीढ़ी परिवर्तन हो रहा है मै जाने वाला हॅू और  माधवेन्द्र आने वाले हैं खेलने वाले बच्चे औलम्पिक में जाने वाले हैं। यही प्रकृति का नियम है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह,  अंगद सिंह विधायक नीरज बोरा व अध्यक्ष लखनऊ चैप्टर उमाशंकर हलवासिया उपाध्यक्ष लखनऊ चैप्टर  आशीष अग्रवाल सचिव लखनऊ चैप्टर भीम अग्रवाल राष्ट्रीय युवा प्रमुख संतोष शोले  राष्ट्रीय एकल फ्यूचर प्रमुख दुर्गेश, मीडिया प्रमुख डॉ वीरेंद्र कुमार, सह मीडिया प्रमुख पारिजात सिंह,दिनेशचन्द्र  त्रिपाठी व प्रभाग प्रमुख शंभू सिंह एवं एकल अभियान से जुडे पूरे देश से आए हुए सभी कार्यकर्ता एवं लखनऊवासियों ने उत्साहवर्धन किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

आईएसडब्ल्यूएआई और द सोशल लैब ने उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस के साथ ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान की शुरुआत की

लखनऊ,10 जनवरी, 2025: अंतर्राष्ट्रीय स्पिरिट्स एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसडब्ल्यूएआई), द सोशल लैब, उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान की शुरुआत की गई है। यह पहल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11-17 जनवरी, 2025) के साथ मेल खाती है, जिसका उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना और जिम्मेदार शराब सेवन को बढ़ावा देना है। इस अभियान का उद्घाटन एक विशेष कार्यक्रम में रेनैसांस लखनऊ होटल में हुआ, जिसमें प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों ने भाग लिया। ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को संबोधित करना है, जो देश में सड़क पर मौतों के उच्चतम दर वाले राज्यों में से एक है। शराब पीकर गाड़ी चलाने से इन मौतों का 2.5% हिस्सा बनता है, जो इस पहल की तात्कालिकता को रेखांकित करता है। जागरूकता बढ़ाकर, जनता को शिक्षित करके और व्यवहार में बदलाव लाकर, इस अभियान का लक्ष्य जीवन बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को घटाना है। श्री नितिन अग्रवाल, माननीय राज्य ...

लखनऊ में सम्पन्न हुई ग्राम प्रधान संगठन की भव्य एवं विशाल बैठक

  प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश (प्रचलित नाम- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन) की बैठक राज भवन गेट नं0 01 के सामने डिप्लोमा इन्जीनियर्स भवन के सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता कौशल किशोर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल न्यायाधीश, पूर्व विधि सलाहकार रबन्द्रभूषण पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दिनेश चन्द्र मिश्रा व हरस्वरूप व्यास ने संयुक्त रूप से किया तथा संयोजन जय प्रकाश दुबे (जे०पी०) ने किया। बैठक में तमाम जिला मण्डल प्रदेश व ब्लाक कमेटी के पदाधिकारी तथा प्रधानगण ने भाग लिया। बैठक में अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० कौशल किशोर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रधान एक रहे. नेक रहें तथा बटेंगे तो कटेंगे के सिद्धान्त पर चलें। किसी भी प्रधान का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि वे मरते दम तक ग्राम पंचायतों तथा आम जन की सेवा करते रहेंगे। वे प्रधानों की समस्या के समाधान के...