Skip to main content

लखनऊ में आयोजित होने वाले तीनदिवसीय 40वें श्री श्याम निशानोत्सव का 21 फरवरी 2023 को होगा शुभारंभ

 


लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से होने वाले  40वें श्री श्याम निशानोत्सव इस बार तीन दिवसीय होगा जिसका आयोजन ऐशबाग के तिलक नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में किया जाएगा। 21 और 22 फरवरी को सांवरे की महफिल सजाने के लिए पंजाब के नरेन्द्र चंचल नाम से विख्यात विशाल शैली, कोलकाता के श्याम जगत के मशहूर विकास कपूर, कानपुर कुमार मुकेश और श्री धाम वृंदाक्न बरसाना की ब्रज रस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा दीदी श्याम भजनों की सरिता से भक्तों को सराबोर करने आ रही है। 



इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में मंडल समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने संयुक्त रूप से दी। इसके अलावा संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सुरेश कंछल ने बताया कि इस बार 75 फिट चौड़े और 45 फिट ऊंचे खाटू मंदिर में कलयुग के अवतारी बाबा श्याम अवतरित होगे। प्रथम दिन श्वेत रंग और दूसरे दिन रंग बिरंगे रंगों से बाबा श्याम का भव्य दरबार सुशोभित होगा। श्याम दरबार का निर्माण कार्य कोलकाता के असीम भाई और उनके सहयोगी कारीगारों द्वारा पिछले 15 दिनरात एक करके तैयार करने में जुटे हुए हैं। तलवार टेंट के अमन जी, घनश्याम अग्रवाल एवम अवस्थी लाइट एंड सांउड बाबा के चरणों अपनी सेवा समर्पित कर रहे है। मुकेश अग्रवाल और विवेक गोयल ने बताया कि 23 फरवरी गुरुवार को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो तिलकनगर से प्रारंभ होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटूधाम मंदिर पर समाप्त होगी। जिसमें श्याम भक्त विशाल शोभायात्रा झूमते नाचते गाते श्याम निशान को लहराते हुए खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। इस बार शोभायात्रा में कानपुर के शिव शनि ग्रुप के राधा कृष्ण सभी भक्तों के संग कन्हैया की रासलीला करते हुए दिखाई देगे।

इस दो दिवसीय सांवरे की महफिल का संजीव प्रसारण मंडल की फेसबुक आईडी ssjmlko एवं यूट्यूब पर किया जाएगा। भक्तों के लिए सेल्फी विद सांवरिया के संग फोटो खींचवाकर तुरंत अपनी मेल आईडी पर प्राप्त कर सकते है। सचिन और मुकेश ने बताया कि शनिवार 25 फरवरी को बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू धाम मंदिर से भक्तगण बाबा श्याम का निशान लेकर बस से खाटू धाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेगे जहां बाबा श्याम को निशान चढ़ाया जाएगा। अशोक जी ने बताया कि सामाजिक सेवा कार्यों के क्रम में मंडल समिति ने मंगलवार 22 अप्रैल 2023 को महाराजा अग्रसेन विद्यालय, मोतीनगर में सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस प्रेसवार्ता में अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, विवेक गोयल, योगेंद्र,सचिन, मुकेश, सक्षम एवं मंडल समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...