Skip to main content

लक्ष्मणनगरी लाए हैं बाबा श्याम की छवि , 21-22 फरवरी को सांवरे की महफिल सजाएंगे कोलकाता, पंजाब, वृदांवन और कानपुर के नामचीन भजन गायक शाम पांच बजे से

 



लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर पुण्यस्थली अग्रसेन पार्क में 21 फरवरी मंगलवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय 40वें श्री श्याम निशानोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। हजारों भक्तों को बाबा श्याम का दिव्य एवं सर्व सुलभ दर्शन करवाने के लिए देर रात तक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई। इसी क्रम में सोमवार को बाबा श्याम की छवि (शीश) दिल्ली से लक्ष्मणनगरी चारबाग स्टेशन पहुंची। जहां शीश के दानी की छवि के भव्य स्वागत के लिए सैकड़ों संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे। 



मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि चारबाग से श्याम छवि को ऐशबाग तक कार से लाया जाएगा। ऐशबाग से श्याम प्रेमी श्रवण अग्रवाल अपने सिर पर बाबा श्याम का शीश रखकर हारे के सहारे की जय हो, कलयुग के अवतारी की जय हो जयकारे के बीच, ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते गाते, रंग गुलाल उड़ाते और पुष्प वर्षा करते हुए सैकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे मंडल कार्यालय तिलक नगर के ओर चल पड़े, जहां इसे एक दिन के विश्राम कराया जाएगा। 21-22 फरवरी को खाटू श्याम के भव्य दरबार में बाबा की यही छवि भक्तों के दिव्यदर्शन के लिए सुशोभित की जाएगीI इस बार दो दिवसीय सांवरे की महफिल में चार चांद लगाने के लिए पंजाब के विशाल शैली, कोलकाता के विकास कपूर, कानपुर कुमार मुकेश और श्री धाम वृंदाक्न बरसाना की साध्वी पूर्णिमा श्याम भजनों की सरिता से भक्तों को सराबोर करने लखनऊ आ रही है। 21-22 फरवरी को भजन संध्या का शुभारभ शाम पांच से मध्य रात्रि तक भजनों का कांरवा चलता रहेगा। 

प्रतिवर्ष सचिन गोयल बाबा की छवि दिल्ली से लखंनऊ लाते है। यह छवि बहुत ही सिद्ध होती है। इस छवि के आगे शीश झुकाने से हर भक्त मुराद पूरी हो जाती है। इस छवि की धार्मिक विशेषता यह है कि इसे प्रत्येक एकादशी को खाटू स्थित पवित्र श्याम कुण्ड में स्नान कराया जाता है और एक रात के लिए खाटू श्याम के मंदिर में बाबा श्याम के संग रखा जाता है। इससे छवि में बाबा की शक्ति का संचार होता है। ऐसी सिद्ध छवि के दर्शन करने से भक्तों को वही सुख का अहसास मिलता है जो उन्हें खाटू धाम में जाकर मिलता है। इस अवसर पर सुरेश कंछल, मोती कंछल, रवि अग्रवाल, मोहित गोयल, विवेक गोयल, योगेन्द्र अग्रवाल, राजरानी अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, पायल गोयल, पारुल कंछल एवं सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे। 23 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे निकाली जाएगी श्री श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...