Skip to main content

खेल व मनोरंजन के दिग्गजों ने ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ को दी शाबाशी

 


यह हर तरह से विजेता है! अपने लॉन्च से लेकर आज तक, भारत की पहली एमएमए रियलिटी सीरीज, ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर, इरफान पठान, पहले भारतीय डब्ल्यूडब्लूई हैवीवेट चैंपियन खली, भारत की स्टार एमएमए फाइटर, रितु फोगट, महान भारतीय कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगट, पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह, हास्य अभिनेता कपिल शर्मा, क्रिकेटर केएल राहुल, और अभिनेत्री, अथिया शेट्टी सभी ने वेब सीरीज को शाबाशी दी है। उन्होंने इसमें भाग लेने वाले 18 एमएमए एथलीटों को प्रोत्साहित किया है। टोयम का ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ भारत के नंबर 1 ओटीटी प्लेटफॉर्म, एमएक्स प्लेयर के खेल आधारित कंटेंट में प्रवेश को चिह्नित करता है।



प्रसिद्ध खेल दिग्गजों और मशहूर हस्तियों ने एमएमए चैंपियंस को अपना समर्थन देने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया और युवा एमएमए एथलीटों के निर्माण को बढ़ावा देने और मंच प्रदान करने के लिए कॉन्सेप्ट मालिकों, टोयम स्पोर्ट्स, ओटीटी प्लेयर एमएक्स प्लेयर के साथ-साथ मेजबान सुनील शेट्टी की सराहना की है। द ग्रेट खली, रितु फोगट और महावीर सिंह फोगट सुनील शेट्टी और प्रतियोगियों के साथ सीरीज की प्रेस घोषणा में उपस्थित होने के लिए मुंबई आए, कपिल शर्मा ने अपने काम से सभी को प्रेरित करने के लिए अन्ना यानि सुनील शेट्टी की सराहना की, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और हरभजन सिंह ने सभी को शो देखने और चैंपियंस का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुनील शेट्टी की बेटी, अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपना समर्थन दिया।



एमएक्स प्लेयर की इन-हाउस कंटेंट शाखा, एमएक्स स्टूडियोज ने टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड के सहयोग से भारत का पहला एमएमए रियलिटी शो ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ प्रस्तुत किया है। एमएमए के लिए उत्साहित हिंदी सिनेमा के मावेन सुनील शेट्टी ने इस शो को होस्ट किया। रियलिटी शो कुमिते 1 वॉरियर हंट मंे 16 शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतियोगियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा और परम योद्धा का खिताब हासिल करने के लिए उनकी क्षमता का परीक्षण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...