Skip to main content

अयोध्या में हरि कृष्णा ग्रुप के KISNA ने खोला अपना पहला स्टोर

 


 

अयोध्या, 21 जनवरी 2023: हरि कृष्णा ग्रुप की ओर से KISNA ने अयोध्या शहर में अपने पहले स्टोर के लॉन्च के साथ आर्थिक रूप से प्रगतिशील राज्य उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है। इस नए स्टोर के लॉन्च के साथ, KISNA सभी आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए हीरे के आभूषणों को सुलभ बनाने के अपने वादे और दृष्टि को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम उठा रहा है। स्थानीय पसंद और रुचि को ध्यान में रखते हुए, नवीनतम स्टोर में हर रोज़ पहनने वाले आधुनिक और साथ ही पारंपरिक हीरे के आभूषण उपलब्ध हैं । स्टोर का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया जिनके साथ हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया और KISNA Diamond and Gold Jewellery के निदेशक श्री पराग शाह मौजूद थे ।



अयोध्या में पहले KISNA स्टोर लॉन्च के अवसर श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “हरि कृष्णा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाते हुए और उत्तर प्रदेश में KISNA को लॉन्च करते हुए हमें खुशी हो रही है। हरि कृष्णा ग्रुप और KISNA की विरासत और विशेषज्ञता के साथ, हमें लगता है कि उत्तर भारत में व्यापार के विकास और हमारे उपभोक्ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करने की काफी गुंजाइश है। अयोध्या में अपना पहला स्टोर लॉन्च करने का उद्देश्य है हीरे को सभी के लिए सुलभ बनाना और KISNA को अपने जीवन में विभिन्न क्षणों में हर महिला के लिए एक भागीदार और विश्वासपात्र बनाना ।“



उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने KISNA के एक्‍सक्‍लूसिव स्टोर लॉन्च के मौके पर कहा, "हरि कृष्णा ग्रुप को वैश्विक आभूषण बाजार में एक मजबूत भारतीय उपस्थिति स्थापित करते हुए देखना देश को गौरवान्वित बनाता है और अच्छा लगता है। हमारे शहर में हरि कृष्णा समूह के KISNA का स्वागत करना सम्मान की बात है। KISNA 18 वर्षों से भारतीय महिलाओं के लिए सुंदर हीरे के आभूषणों को सुलभ बना रहा है और अयोध्या में उनके स्टोर लॉन्च का हिस्सा बनना खुशी की बात है।“

श्री पराग शाह ने कहा, "अयोध्या में अपने पहले KISNA स्टोर के लॉन्च के साथ उत्तर प्रदेश में प्रवेश की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। उत्तर प्रदेश में आभूषण बाजार में पिछले साल तेजी देखी गई और अयोध्या में नए KISNA स्टोर का उद्देश्य सभी अवसरों पर हीरे के आभूषणों की तलाश करने वाले उपभोक्ताओं की इस बढ़ती मांग को पूरा करना है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...