Skip to main content

भारत की सर्वोत्तम बोर्डिंग स्कूल की प्रदर्शनी का आयोजन होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में की गई


  यदि आप माता-पिता हैं और अपने बच्चे के लिए एक अच्छे स्कूल की तलाश में हैं जहां वह अकादमिक रूप से और तेज बने, अधिक अनुशासित बने, अधिक जानकारी प्राप्त करे, अच्छी तरह से तैयार हो, आत्मनिर्भर तथा पाठ्येत्तर गतिविधियों में और माहिर बने, तो 8 जनवरी (रविवार) की सुबह आपके लिए एक अच्छी भोर साबित हो सकती है।

भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी और लोकप्रिय स्कूलों की प्रदर्शनी का उन्नीसवा इंडिया एंड इंटरनेशनल प्रीमियर स्कूल एग्जीबिशन का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। होटल क्लार्क्स अवध में 11 बजे से रात्रि 7 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में पूरे भारत भर के बेहतरीन बोर्डिंग स्कूलों के प्रतिनिधि एक छत के नीचे इकट्ठा हुए है, जो इन संस्थानों की विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश के अवसर उपलब्ध करा रहे है । आज प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने जानकारी प्राप्त किया ।   

इस मेले के दौरान देहरादून, मसूरी, दिल्ली, नोएडा, वाराणसी, गुरूग्राम, बैंगलोर, किशनगर, सिकर, पिलानी, रानीखेत, नैनीताल, हैदराबाद आदि के आईसीएसई, सीबीएसई, सीआईई, आईबी आदि पाठ्यक्रमों को संचालित करने वाले कोएड स्कूलों, अंतराष्ट्रीय स्कूलों, अवासीय स्कूलों एवं एक्सक्लूसिव गर्ल्स स्कूलों समेत अनेक अग्रणी संस्थान भाग ले रहे हैं, जिसमें ग्रेड 1 से 11वीं ग्रेड तक में प्रवेश के ढेरों विकल्प पेश किये जाएंगे। यह शैक्षणिक प्रदर्शनी अभिभावकों को बिना समय बर्बाद किये एक अच्छे स्कूल के चुनाव में मदद करेगी। अभिभावक इस दौरान स्कूलों के अधिकारियों से सीधे बातचीत कर स्कूलों के बारे में स्वयं जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। भाग लेने वाले स्कूल अभिभावकों के समक्ष अकादमिक उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचे, संरचना एवं अन्य सुविधाओं का प्रदर्शन करेंगे तथा योग्य बच्चों के लिए तुरंत नामांकन के अवसर भी प्रदान करेंगे।"

अपने बच्चे के लिए सही स्कूल का चुनाव एक माता-पिता के लिए काफी कठिन कार्य होता है। हम आईआईपीएसई को इस उद्देश्य के साथ लखनऊ लेकर आ रहे हैं। हम अभिभावकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन स्कूलों की एक श्रंखला, एक वक्त में उपलब्ध करा सकें जिससे की वे अपने प्रश्नो का सही स्पष्टीकरण पा सकें। यह सारे स्कूल सर्वोत्तम खेल, उत्कष्ट शिक्षा व्यवस्था और पर्यवेक्षण से परिपूर्ण उत्कष्ट पैकेज पेश करेंगे। इस मेले के दौरान भ्रमण करके अभिभावको को तथ्यों को पता स्वयं लग जाएगा। यह कहना है इस मेले के आयोजनकर्ता, अफेयर्स एग्जीबिशन एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के फाऊंडर तथा एमडी संजीव बोलिया का।

यह उन्नीसवा आईआईपीएसई, कोलकाता, गोहाटी जैसे अन्य प्रमुख भारतीय शहरों की यात्रा भी करेगें। इस वर्ष अफेयर्स एग्जीबिशन एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, थाइलैंड में बैंकोक यू.ए.ई में दुबई, अबु ढावी, तथा बांग्लादेश में ढाका, चिटगांग में भी शैक्षणिक मेले का आयोजन कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए श्री जयदीप त्रिवेदी से 9879833143 पर संपर्क कर सकते हैं।


मेले में भारतवर्ष से कई अग्रणी बोर्डिंग स्कूल भाग ले रहे है, जिसमें सें कुछ नामों में शामिल हैः

तुलास इंटरनेशनल स्कूल - देहरादून

जैन इंटरनेशनल रेसिडेंशियल स्कूल - बैंगलोर

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल - मसूरी

ध आगा खान एकेडमी - हैदराबाद

हैदराबाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ एक्सिलेन्स- हैदराबाद

यूनिसन वर्ल्ड स्कूल - देहरादून

सनबीम स्कूल्स एन्ड होस्टेल्स - वाराणसी

द आर्यन स्कूल - देहरादून

बिड़ला पब्लिक स्कूल -किशनगढ़ (अजमेर) राजस्थान

बिड़ला स्कूल पिलानी - राजस्थान

जेनेसिस ग्लोबल स्कूल - नोएडा

मोदी स्कूल - सीकर, राजस्थान

ग्रीनवुड हाई इंटरनेशनल स्कूल - बैंगलोर

द इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून

गंगा इंटरनेशनल स्कूल - नई दिल्ली

कासिगा स्कूल - देहरादून

जी.डी. गोयनका वर्ल्ड स्कूल - गुरुग्राम (एनसीआर)

अशोक हॉल गर्ल्स रेसिडेंशियल स्कूल - मजखाली

जी.डी. बिड़ला मेमोरियल स्कूल - रानीखेत

जी.डी. गोयन्का इंटरनेशनल स्कूल - नैनीताल

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...