Skip to main content

यज्ञशाला में महायज्ञ समापन के एक दिन पहले उमडा मन मोहने वाला भक्तों का हुजूम




मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ के आठवें दिन  झूलेलाल वाटिका  गोमती नदी के किनारे महायज्ञ कार्यक्रम में  लखनऊ एवं लखनऊ से बाहर के सनातन प्रेमियों का आगमन परिवार सहित रहा  कार्यक्रम के पहले उद्घोष के साथ लगातार चलता रहा ।



 यज्ञ समिति मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया आदि गंगा गोमती के तट पर समग्र भारत को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के संकल्प लेकर सूर्य की पहली किरण के साथ सनातन प्रेमियों का हुजूम अपनी धर्म परंपराओं को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से यज्ञ स्थल पर आने-जाने का सिलसिला चल रहा है



 एवं सभी सनातन प्रेमी बड़े उत्साह के साथ यज्ञ पूजन विधि में भाग ले रहे हैं । इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी यज्ञ की विधिक पारंपरिक वेशभूषा मेंअत्यंत सादगी के साथ महायज्ञ के मुख्य गेट पर ही अपने वाहन से उतर कर बगैर अपने सुरक्षा कमांडो के साथ सर्वप्रथम महाराज जी से मिलने गए फिर उनसे मिलकर महाराज जी के साथ पैदल चलकर यज्ञ स्थल पहुंचे और यज्ञ आहुतियों को पूर्ण किया और समस्त संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि लखनऊ में वाक्य में चल रहे इस महायज्ञ को देखकर प्रयाग का कुंभ की छवि स्मरण आती है ऐसे विश्वकल्याण एवं लोक कल्याण की कामना को लेकर किए गए यज्ञ को पूरे प्रदेश भर में किया  जाना चाहिए ।



 आज के कार्यक्रम में 101 बाल्मिकि समाज के परिवारों ने महायज्ञ कार्यक्रम में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ यज्ञाहुति डाली  एवं आज उत्तर प्रदेश शासन में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री माननीय ए के शर्मा जी ने भी अत्यंत सादगी के साथ महायज्ञ कार्यक्रम में अपनी आहुतियां डाली और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और बताया कि लखनऊ के इस वीराने स्थान को इस आयोजन में भव्यता प्रदान कर दी है। वास्तव में यह कार्यक्रम मन को मोह लेने वाला है। आज  श्रीराम कथावाचक सुधीरानंद जी ने अपनी रामकथा को संपूर्ण किया ! मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय जी ने बताया कि आने वाले कल 30 जनवरी 2023 को महायज्ञ कार्यक्रम के आखिरी दिन कल सुबह से  पूर्णाहुति कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा यह कार्यक्रम कल सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर 12:00 बजे तक चलेगा जिसमें सभी भक्तजनों से अनुरोध है के अपने साथ पीली कांच की चूड़ियां , फल, पीले फूल, माला,पीला सिंदूर, पीली साड़ी एवं सूखा नारियल लेकर अवश्य आएं !  प्रतिदिन लगभग पांच हजार भक्तों के लिए सीता रसोई में भंडारे की व्यवस्था की जाती है जिसमें अलग-अलग प्रकार के व्यंजन भंडारे के रूप में वितरित होता है। यज्ञ स्थल पर पूजन सामग्री स्वदेशी सामग्री चाय नाश्ते एवं लघु उद्योग संबंधित कई प्रकार की दुकानें भी है। दोपहर में 12 बजे से अयोध्या के कथा वाचक श्री मनु जी महाराज एवं सायं 6 बजे से काशी से आए श्री सुधीरानंद जी महाराज की रसमय रामकथा का नित्य हजारों की संख्या में भक्तगण श्रवण करते हैं। यज्ञ समिति द्वारा पहले दिन से ही यज्ञशाला में प्रवेश हेतु पुरुषों के लिए धोती  एवं महिलाओं के लिए मंगल वेश की अनिवार्यता  कड़ाई से पालन की जा रही है। आज मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ संवर्धन संयोजक अजीत महापात्रा अवध प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मनोज जी प्रचारक राज किशोर जी रविशंकर जी प्रशांत भाटिया रेशु भाटिया अखिलेश द्विवेदी मुकेश मर्चेंट अनुज गुप्ता राहुल वाल्मीकि एवं अन्य सम्मानित श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

                       


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...