Skip to main content

यू पी महोत्सव में गीतों व नृत्य से हुआ नये साल का स्वागत



लखनऊ, 1 जनवरी 2023। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव की नवीं सांस्कृतिक सन्ध्या में गीतों व नृत्य से नये साल का स्वागत हुआ।आज की नवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्घाटन  प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उदबोधन में विनोद सिंह ने यू पी महोत्सव मे आए दर्शको को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित यू पी महोत्सव की नवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ बाल कृष्ण शर्मा ने बॉलीवुड की ओल्ड मेलोडी को सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। हृदय के तारों को झंकृत कर देने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अनुष्का सिंह ने  सरस्वती वंदना हे हंस वाहिनी पर नृत्य से कर विधा की देवी सरस्वती जी के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की।नए साल की खुशियों के रंग में रंगी अगली प्रस्तुति थी बूम प्रोडक्शन की, इस पेशकश के तहत मुस्कान, अंजू, उर्मिला, रूबी, मैडी, सोनू, प्रदीप, साहिल और अभय ने रंगीलो म्य्हरौ ढोलना पर आकर्षक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।



मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त काजल पांडेय के नृत्य निर्देशन में काव्या जैन, नन्दिनी सिंह, सांची कुमारी, नव्या घोष ने तू ही शक्ति पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको को भाव विभोर कर दिया।इसके पूर्व आज दिन में प्रगति विचारधारा फाऊंडेशन  द्वारा जिया अहमद खान, मनमोहन दास, कस्तूरी सिंह, अंजू, पारस मणि अग्रवाल को सीमा और लोकेश त्रिपाठी ने प्रगति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया।इसी क्रम में आज नीला जहान फाऊंडेशन एवं मिशन गोमती के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ नदियां, खुशहाल भारत विषय पर गंगा गोमती जल चर्चा हुई। इस मौके पर जलदूत नंद किशोर वर्मा ने डॉ सीता राम टैगोर, डॉ वेंकटेश दत्ता, डॉ सीमा गुप्ता, डॉ कैलाश चन्द्र यादव, विवेक यादव को गोमती रत्न सम्मान प्रदान किया।





लखनऊ, 1 जनवरी 2023। वीकएंड के कारण यू पी  महोत्सव में सुबह से ही लोगो का तातां लगा रहा, जो शाम होते होते एक हुजूम में बदल गया। शाम का मौसम सुहाना हो गया और इस सुहाने मौसम का लोगोें ने यू पी महोत्सव में घूमकर खुब लुत्फ उठाया।


सुहाने मौसम के कारण यू पी महोत्सव में लोगों ने सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही के कालीन, स्वयं सहायता समूहों के घरेलू उत्पाद पापड़, अचार, मसाले, कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स, हस्तनिर्मित बटुए, चादर, सलवार सूट और साड़ी की खरीदारी की, तो वहीं बच्चों सहित बड़ों ने झूलो का आनन्द उठाया तो वहीं दूसरी ओर राजस्थानी, गुजराती, साउथ इन्डियन और अवधी व्यंजनों का लुत्फ भी लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...