Skip to main content

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में हुई संपन्न



कायस्थों की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था सन् 1887मे स्थापित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की उत्तर प्रदेश राज्य की प्रदेश कार्यकारिणी की साधारण सभा आम बैठक विधायक निवास दारुलशफा के कामन हाल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र की 75 जनपदों में से 60 जनपदों में गठित कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं युवा, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी गण प्रतिभाग किया।इस दौरान सामाजिक तानाबाना चुस्त दुरुस्त करने के निमित्त उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।

        बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आज से नहीं आदिकाल से हमारा समाज देश और दुनिया को दिशा देने का कार्य किया है।धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद, स्वतंत्रता आन्दोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस,भारत के प्रथम राष्ट्रपति संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसे अनेकों महान कायस्थ विभूतियों ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। दुर्भाग्य है कि आज हम देश में हासिये पर आ गए हैं। इसके लिए हम सबको सोचकर काम करना पड़ेगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को कैसे सुरक्षित रखें। बैठक में संख्या बल के आधार पर लखनऊ व अन्य नगर निगम में महापौर व पार्षद हेतु प्रत्याशी घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का इसी के निमित्त निर्माण हुआ कि हम सब अपने इस संगठन को गांव स्तर व नगरों महानगरों में वार्ड स्तर पर गठन कर सदस्य संख्या में बढ़ोतरी करें और हम अपनी सामाजिक, राजनीतिक आर्थिक हिस्सेदारी तय करें।आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र की इस साधारण सभा में सभी जनपदों का प्रतिनिधित्व यह दर्शाता है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और समृद्धिशाली बनाने को लेकर संघर्ष करने में सक्षम है।आज की इस बैठक में आप सबसे यही आशा और अपेक्षा है कि संगठन का विस्तार कर समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित भाइयों का सहयोग कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करें। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पश्चिमी संभाग वेद प्रकाश सक्सेना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्यसंभाग सन्तोष निगम, प्रदेश संगठन मंत्री आमोद श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यसंभाग प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार कमठान, आलोक प्रधान , किरण श्रीवास्तव सुलतानपुर, अनूप श्रीवास्तव सुलतानपुर, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम जी सक्सेना, किरण सक्सेना, संगीता श्रीवास्तव,  अंजना श्रीवास्तव, शिव भूषण लाल श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, जतिन सिन्हा सुलतानपुर सहित, सभी जनपदों के अध्यक्ष/महामंत्री एवं युवा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महामंत्री तथा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे

बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने एवं संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री श्याम चंद श्रीवास्तव ने किया

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...