Skip to main content

राजधानी लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल शहीद पथ पर अयोजित हुआ खेल दिवस




एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए खेल एक प्रभावी तरीका है। खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो हमें स्वस्थ एवं मजबूत रहने के लिए मार्गदर्शन करता है । इस भावता से प्रेरित होकर दिल्‍ली पब्लिक स्कूल शहीद पथ के प्रांगण में दिनांक २३/ १२ /२२ को खेल दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय सी०ई०ओ० श्रीमती स्वाति पाल, विदयालय प्रधानाचार्या डॉ मंजू लखनपाल, विद्यालय हेडमिस्टरेस श्रीमती स्वाती सिंह मल्होत्रा तथा मुख्य अतिथि डॉक्टर एस एन सावत आई०ए०एस डायरेक्टर जनरल (विजिलेंस), एस०पी दविवेदी आई०पी०एस एस०पी (क्राइम), श्री संतोष कुमार सिंह डी०एस०पी लखनऊ रैंज के कर कमलों दवारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। 



विद्यालय सी०ई०ओ श्रीमती स्वाति पाल द्वारा स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि को पाँधे एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खुले एवं स्वच्छ आसमान में गुब्बारों को छोड़कर तथा प्रकाश की मशाल को जलाकर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्‍न प्रकार की दाँडों से हुई, जिसमें नन्हे मुन्‍्ने छात्र एवं छात्राओं दवारा बनी रेस, लॉन्य जम्प, ५० मीटर रेस, ८० मीटर रेस आदि शामिल थी | विजेताओं को मुख्य अतिथि के दवारा पुरस्कृत किया गया | अतिथि महोदय ने छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों हार एवं जीत एक सिक्‍के के ही दो पहलू होते हैं। कभी भी हार को दिल पर मत लगाना बल्कि हार से सीख लेना क्योंकि कभी कभी एक अच्छा खिलाडी भी शून्य पर आउट हो जाता है । 



इस खेल दिवस का मुख्य आकर्षण केंद्र जुंबा, पाम पाम ड्रिल, एरोबिक ड्रिल, अमब्रेला ड्रि थे। जिन्हें देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए एवं तालियों दवारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया । विदयालय प्रधानाचार्या डॉ० मंजू लखनपाल ने आभार व्यक्त करते हुए अपना धन्यवाद प्रस्ताव पारित करते हुए समारोह का समापन किया | 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...