Skip to main content

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स और गाइड्स की तीन दिवसीय रैली का हुआ समापन

 


उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड की तीन दिवसीय रैली के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रादेशिक उपाध्याक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र ने विजेता टीमों को शील्ड एवं गिफ्ट प्रदान किया। इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र, उपाध्यक्ष एवं पायनियर मान्टेशरी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह , श्री गुरु श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज बांसमंडी चारबाग की प्रधानाचार्य अंजना श्रीवास्तव एवं गाइड कैप्टन सिंपी गुलाटी गुरु नानक गर्ल्स चंदन नगर की अध्यापिका इंदरजीत कौर के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अन्य पदाधिकारी, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन उपस्थित थे।

          जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रैली में प्रतिभाग करने वाली टीमों में से 48 को ए ग्रेड 12 को बी ग्रेड तथा  04 को सी ग्रेड की शील्ड प्रदान की गई। प्रत्येक टीम में 16 स्काउट्स/गाइड्स ने प्रतिभाग् किया।

   


     

मुख्य अतिथि डा0 आर0 पी0 मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्काउट्स और गाइड्स की प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भागादारी से लगता है कि प्रतिभागी स्काउट/गाइडमय हो गए हैं। उन्होने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइडस को अनिवार्य बनाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी। जिला संस्था की तरफ से स्काउट और गाइड की दो दिवसीय कल्चलर ऐक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। रैली  के कुशल संचालन के लिए डी0ओ0सी गाइड मधु पाण्डेय की प्रशंसा भी तथा रैली के सह संयोजक, प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर मनोज कुमार का आभार व्यक्त किया कि उनके विद्यालय क्वींस इंटर कॉलेज में जनपदीय रैली का सफल आयोजन किया जा सका।

    जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जनपदीय रैली में प्रमुख रूप से रैली के संयोजक एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र, जिला कमिश्नर (गाइड) संगीता अग्रवाल,  उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, संयुक्त सचिव डा0 मीता श्रीवास्तव,सहायक सचिव विश्वजीत सिंह, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) मधु पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (स्काउट) श्री संतोष कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (गाइड) रीता मौर्या, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) डा0 महेन्द्र कुमार तिवारी  के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थिति रहें।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...