Skip to main content

फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' के लिए निर्देशक अभय प्रताप सिंह पहुंचे लखनऊ, 30 दिसंबर को होगी रिलीज

 


लखनऊ: 'आज के दौर में दर्शकों को अच्छे सिनेमा की समझ है। वे मेरी इस फिल्म को ज़रूर देखेंगे। यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाएगी और एक सार्थक संदेश भी देगी। फिल्म में मेरा किरदार बाप का है। इसका हर किरदार बेहद खास है। फिल्म कहीं से भी दर्शकों को बोर नहीं करने वाली है।' ये बातें चंद्रकांता सीरियल में क्रूर सिंह नामक किरदार निभाकर चर्चा में आए मशहूर अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा ने कही। वह शुक्रवार को राजधानी के हज़रतगंज स्थित होटल फार्च्यून पार्क बीबीडी में अपनी आने वाली फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' के लिये प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। 

30 दिसंबर को रिलीज होगी फ़िल्म

एपीएस पिक्चर प्रस्तुत के के फिल्म्स क्रिएशन की फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' को चिड़ियाघर एवं लापतागंज जैसे 22 से अधिक टीवी सीरियल कर चुके अभिनेता व सह निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने इसे एक शानदार ड्रामा कॉमेडी फ़िल्म बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' एक ऐसे शख़्स की कहानी है, जो मायानगरी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आता है। लेकिन उसके गाँव में लोगों को लगता है कि वह डेढ़ लाख रुपए महीने का वेतन पाता है। इस कन्फ्यूजन की वजह से गाँव के तमाम लोग उसे अपना दामाद बनाना चाहते हैं। और फिर हो जाता है हंगामा। जिसे देखने के लिए 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में जाना होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज किया जा चुका है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हम आज लखनऊ के दर्शकों से भी आग्रह करेंगे कि साल 2022 की अंतिम कॉमेडी फिल्म का मजा पूरे परिवार के साथ जरूर लें। 

फ़िल्म में महसूस होगा 90 के दशक का संगीत

निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फ़िल्म में लिजेंड्री सिंगर कुमार शानू और शाहिद माल्या की आवाज का जादू दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। उन्होंने कहा कि काफी सालों बाद ऐसी फिल्म बनी है, जिसमें 90 के दशक के संगीत को परोसा जा रहा। 

ट्रेलर लिंक : https://youtu.be/e1cx2lF_JpQ 

352 सिनेमाघरों में रिलीज होगी फ़िल्म

फ़िल्म की निर्माता जया छेड़ा ने बताया कि फ़िल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' आगामी 30 दिसंबर, 2022 को देश भर के 352 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में दर्शकों के पास अच्छी समझ है। आज फ़िल्म को हिट होने के लिए नामी कलाकारों की आवश्यकता नहीं है। फ़िल्म की कहानी शानदार होनी चाहिये। दर्शक स्वतः सिनेमाघरों की ओर भागे चले आएंगे। 


'अलग किस्म की कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म'


वहीं, फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' के माध्यम से बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रहे अभिनेता ध्रुव छेड़ा ने कहा कि मेरी पहली फ़िल्म एक अलग किस्म की कॉमेडी फ़िल्म है, जो लोगों का ख़ूब मनोरंजन‌ करेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को मेरे किरदार के साथ-साथ पूरी फ़िल्म भी बहुत पसंद आएगी। फ़िल्म के हरेक कलाकार ने इस फ़िल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।


आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता ध्रुव छेड़ा, अखिलेंद्र मिश्रा, हर्षिता पंवार, इश्तियाक ख़ान और एहसान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अभय प्रताप सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। फिल्म के संगीतकार सहजाह्न शेख (सागर) है। लिरिक्स अभय प्रताप सिंह का है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...