Skip to main content

आत्म निर्भर भारत के 21वीं सदी का विकसित उत्तर प्रदेश थीम संग 15 वां यू0 पी0 महोत्सव

                          

महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही

लखनऊ,  प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 24 दिसम्बर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड, केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में कोविड-19 के नियमों के तहत आत्म निर्भर भारत के 21वीं सदी का विकसित उ0 प्र0 थीम संग 17 दिवसीय 15 वें यूपी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि यू0 पी0 महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौ-संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, औद्यौगिक मिशन, औषधि, पौध, महिला सशक्तिकरण, जनसंख्य वृद्धि उन्मूलन, निर्बल असहाय, आदिवासी विकलांगता, ग्रामीण विकास, प्लास्टिक हटाओ, एक जिला एक उत्पाद, हैण्डीक्राफ्ट्स-खादी ग्रामोद्योग, नाबार्ड-सूडा-डूडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को बढावा देने के साथ ऐतिहासिक, धार्मिक, खेलों, कला-संस्कृति और साहित्य का संरक्षण और संवर्धन करना है। उन्होने बताया की यू0 पी0 महोत्सव का आयोजन कोविड-19 के नियमों के तहत किया जायेगा। महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जायेगा, इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति का गेट पर टैम्पेचर चेक करने के बाद उसे सैनिटाइज करके ही प्रवेश दिया जायेगा।


विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 24 दिसम्बर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक होने वाले 15वें यूपी महोत्सव में निःशुल्क यूपी टैलेण्ट हण्ट का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माॅडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।



प्रेसवार्ता मे एन बी सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली उत्तर प्रदेश की 11 महिलाओं को यूपी महिला रत्न सम्मान, 11 पुरूषों को यूपी रत्न और 11 बच्चों को यूपी बाल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 


उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत रोजाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कला संस्कृति को बढावा देने हेतु अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, बंन्देली नाइट्स, राजस्थानी नाइट्स, भोजपुरी नाइट्स और बाॅलीवुड नाइट्स का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें। एन बी सिंह ने आगे बताया कि यूपी महोत्सव में इस वर्ष फूड जोन में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों व अन्य लोगों के लिए तमाम तरह के झूलों व खिलौनों के अलावा हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी, आटोमोबाइल, फर्नीचर, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित सामानों के स्टाल होंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए एक सेल्फी प्वाइन्ट भी होगा जहां लोग यूपी महोत्सव की यादों को अपने मोबाइल में संजो सकते हैं।प्रेसवार्ता में कृष्णा नन्द राय उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...